October 10, 2024

Cheating : स्वयं सहायता समूह खुलवाकर 40 महिलाओं को लगाया 40 हजार का चूना,धोखाधडी का प्रकरण दर्ज

रतलाम,20 जनवरी(इ खबरटुडे)। शहर के रत्नेश्वर रोड इलाके की एक महिला ने अपने पडोस में रहने वाली महिला के जरिये स्वसहायता समूह खोलने के नाम पर चालीस महिलाओं को चालीस हजार का चूना लगा दिया। स्टेशन रोड पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधडी और अमानत में खयानत का आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबक रत्नेश्वर रोड निवासी सोनू पति घनश्याम माली 37 वर्ष सिलाई का काम करती है। उसके पडोस में रहने वाली आरोपी विनिता माली ने सोनू से कहा कि वह ममता फाउण्डेशल नामक संस्था में काम करती है,और ममता फाउण्डेशन,महिलाओं को सिलाई,मेहन्दी और ब्यूटीपार्लर के कामों का प्रशिक्षण देती है। विनीता ने सोनू को यह भी बताया कि ममता फाउण्डेशन प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता भी देती है। विनीता ने सोनू माली से कहा कि ममता फाउण्डेशन से आर्थिक सहायता लेने के लिए उसे बीस महिलाओं का स्व सहायता समूह बनाना होगा और प्रत्येक महिला से एक एक हजार रु.शुल्क लेना होगा। इस काम के दौरान ममता फाउण्डेशन द्वारा सोनू माली को प्रतिमाह तीन हजार रु. वेतन देने का वादा तो विनीता ने किया ही था,उसका कहना था कि स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा प्रशिक्षण पूरा कर लिए जाने पर उनके बैैंक खातों में दो दो हजार रु. ममता फाउण्डेशन द्वारा जमा करा दिए जाएंगे।

विनीता माली इस आकर्षक आफर को सोनू ठुकरा नहीं पाई और उसने बीस बीस महिलाओं के दो समूह बनाकर प्रत्येक महिला से एक एक हजार रु. ले लिए और चालीस हजार रु. विनीता माली को दे दिए। विनीता ने चालीस हजार रु. प्राप्त होने की रसीद भी दे दी। सोनू द्वारा बनाए गए दो समूहों में से एक को सिलाई का प्रशिक्षण लेना था,जबकि दूसरे समूह की महिलाओं को मेहन्दी का प्रशिक्षण दिया जाना था।

इन चालीस महिलाओं को करीब तीन माह तक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सोनू माली उसकी पुत्री नेहा को प्रतिमाह तीन हजार रु. वेतन भी ममता फाउण्डेशन से मिलता रहा। महिलाओं का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद जब सोनू माली ने विनीता से प्रत्येक महिला के खाते में दो दो हजार रु. जमा करवाने को कहा,तो विनीता माली उससे विवाद करने लगी और उसने रुपए देने से साफ इंकार कर दिया। इतना ही नहीं विनीता माली ने समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र देने से भी साफ इंकार कर दिया। धोखाधडी का ये पूरा कारनामा 25 मार्च 2021 से 19 जनवरी 2023 के बीच चलता रहा। जब विनीता ने महिलाओं से लिए गए एक एक हजार रु. लौटाने से साफ इंकार कर दिया।

सोनू माली की रिपोर्ट पर स्टेशन रोड पुलिस ने विनीता माली के खिलाफ धोखाधडी और अमानत में खयानत का आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

You may have missed