October 11, 2024

लखीमपुर खीरी कांड : दुष्कर्म के बाद की गई दोनों बहनों की हत्या, मुख्य आरोपी छोटू, जुनैद, सुहेल समेत छह गिरफ्तार

लखीमपुर,15सितंबर(इ खबर टुडे)। उत्तर प्रदेश पुलिस ने लखीमपुर खीरी मामले के खुलासे का दावा किया है। लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी छोटू समेत सभी 6 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों में छोटू, जुनैद, सोहैल, हाफिजुल, करीमुद्दीन और आरिफ शामिल हैं। इनमें से एक जुनैद को एनकाउंटर में पकड़ा गया। जब उसने भागने की कोशिश की तो उसके पैर में गोली मारी गई। छोटू इन लड़कियों का पड़ोसी था और उसने ही बाकी आरोपियों से लड़कियों का परिचय करवाया था। ये सभी लालपुर गांव के रहनेवाले हैं।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, “आरोपी बुधवार को दोपहर के समय गांव में मोटरसाइकिल से लेकर आए थे। वह लड़कियों के लेकर खेत में चले गए, जहां जाकर शारीरिक संबंध बनाए। लड़कियों ने शादी का दबाव बनाया था तो उनकी हत्या कर दी गई। जिसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए दोनों लड़कियों को पेड़ पर फंदे के साथ लटका दिया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही है। अभी कई बिंदुओं पर पूछताछ बाकी है।”

उधर, इस घटना के विरोध में निघासन चौक पर बुधवार देर रात कर धरना दिया। किशोरियों की मां, उसके पिता और परिजन गांव वालों के साथ धरने पर बैठे रहे। उनका आरोप है कि पुलिस बिना पंचनामा के ही शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई और परिवार वालों को शव देखने ही नहीं दिए गए। इसके बाद लखनऊ रेंज की आई लक्ष्मी सिंह खुद वहां पहुंची और परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया।

क्या है मामला
यूपी के लखीमपुर में दो बहनों की लाश, गांव के बाहर एक पेड़ से लटकती हुई मिली। ये मामला लखीमपुर खीरी के निघासन कोतवाली का है। इस मामले में पीड़िता के मां ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी आंखों के सामने इनका अपहरण किया गया और दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर एक नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया है।

You may have missed