May 21, 2024

Blood Donation : विवेकानंद सप्ताह के तहत् भाजयुमो द्वारा रतलाम में रक्तदान शिविर का आयोजन,कई युवाओ ने किया रक्तदान

रतलाम:16 जनवरी(इ खबर टुडे)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के निर्देशनुसार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा के मार्गदर्शन एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार के नेतृत्व में 12 जनवरी से 18 जनवरी 2022 तक मनाए जा रहे “विवेकानंद सप्ताह” के तहत् रतलाम में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रविवार 16 जनवरी 2022 को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान रतलाम जिले से आए कई युवाओं ने रक्तदान किया।

मानव सेवा समिति,ब्लड बैंक पर आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा,विशेष अतिथि भाजपा जिला महामंत्रीद्वय निर्मल कटारिया एवं प्रदीप उपाध्याय,किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम पाटीदार,ब्लड बैंक अध्यक्ष मोहन मुरलीवाला,समाजसेवी गोविंद काकानी, सुरेन्द्र सुरेका,विशाल काला,युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुकूल सोनी रहे। अध्यक्षता भाजयुमो रतलाम जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने की।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने अपने उद्बोधन में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्त दान शिविर को एक अच्छा सामाजिक कार्य बताते हुए युवा कार्यकर्ताओं को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने कहा कि किसी मरीज को जब रक्त की आवश्यकता होती है उस समय उसके परिवार की चिंता को हम व्यक्त नहीं कर सकते है। रतलाम ब्लड बैंक की स्थिति बहुत अच्छी है। युवाओं द्वारा बढ़ चढ़कर रक्तदान करना समाज में बहुत अच्छा संदेश देता है। अतिथियों द्वारा समस्त रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गए। इसके साथ ही रक्तदान में सहयोग कर रही ब्लड बैंक की टीम का भी अतिथियों द्वारा पुष्प भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रशांत कुशवाह,गौरव मूणत,स्नेहिल उपाध्याय,करण वशिष्ठ,शुभम चौहान,सौरभ शर्मा,गोपाल जाट,सुनील रौतेला,प्रतीक विजयवर्गीय,शुभम राठौड़,पवन पोरवाल,आकाश देवड़ा,जितेंद्र मण्डावत,विकास पाटीदार,ज्ञानचंद पाटीदार,अजय राठौड़,गजेंद्र पडियार,राहुल सोनी,शिवांग शर्मा,राहुल जाधव,शुभम पापटवाल,चेतन पावेचा,ऋषभ जैन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन रविन्द्र पाटीदार द्वारा किया गया। अन्त में आभार युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन द्वारा व्यक्त किया गया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds