mainदेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

BJP मुख्‍यालय में PM मोदी ने कहा- हरियाणा और महाराष्‍ट्र के लोगों ने हम पर विश्‍वास जताया

नई दिल्ली,24 अक्टूबर (इ खबरटुडे)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्‍ली भाजपा मुख्‍यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। सबसे पहले उन्‍होंने सबको दिवाली की शुभकामनाएं दी। इसके बाद महाराष्‍ट्र और हरियाणा के चुनाव परिणामों पर वे बोले। उन्‍होंने कहा कि, हरियाणा और महाराष्ट्र के लोगों ने भाजपा पर अपना विश्वास जताया है, मैं उन्हें अपने दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं।

देवेंद्र फड़नवीस जी और मनोहर लाल जी दोनों पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, उनके पास मंत्रियों के रूप में भी अनुभव नहीं था। 5 साल तक वे लोगों के कल्याण के लिए काम करते रहे और परिणामस्वरूप लोगों ने फिर से उन पर अपना विश्वास बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, जो राजनीतिक पंडित आज के चुनाव परिणामों का विश्लेषण कर रहे हैं, हरियाणा अपने आप में एक असाधारण जीत है क्योंकि इन दिनों 5 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद फिर से जीतने के कम उदाहरण हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज शाम को भाजपा मुख्‍यालय पर पहुंचे। यहां उन्‍होंने कहा कि महाराष्ट्र में, भाजपा-शिवसेना एक बार फिर बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। हरियाणा में पिछली बार से हमारे वोट शेयर में 3% की वृद्धि देखी गई है और हम वहां सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरे हैं, इसके लिए मैं लोगों को धन्यवाद देता हूं।

Back to top button