mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़रतलाम

चुनावो में उत्साहपूर्वक भाग लेने पर भाजपा ने जिले के मतदाताओं को ज्ञापित किया धन्यवाद

रतलाम, 14 जुलाई (इ खबरटुडे)। भारतीय जनता पार्टी ने जिले में त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों में उत्साहपूर्वक भाग लेने पर जिले के मतदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, सांसद गुमानसिंह डामोर, अनिल फिरोजिया एवं सुधीर गुप्ता, विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय एवं दिलीप मकवाना ने बताया कि पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव में जिले के मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में मतदान कर एक बार फिर विकासवादी सोच को आशीवार्द प्रदान किया है। पंचायत चुनाव में जिले की विभिन्न ग्राम पंचायत जनपदों एवं जिला पंचायत में भाजपा को मिली सफलता इसका प्रमाण है।

भाजपा नेताओ ने उम्मीद जताई कि नगरीय निकाय चुनाव के परिणामों में भी जिले में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा। सभी नेताओं ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भी सफलतापूर्वक चुनाव सम्पन्न होने पर धन्यवाद दिया है। यह जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।

Related Articles

Back to top button