mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़रतलाम

BJP IT Cell : भाजपा आईटी सेल प्रदेश सहसंयोजक और टीम ने विधायक चेतन्य कायश्प को किया धन्यवाद ज्ञापित – विधायक श्री काश्यप ने दुपट्टा उड़ाकर किया स्वागत-सम्मान

रतलाम,08 सितम्बर (इ खबरटुडे)। विधायक चेतन्य काश्यप ने भाजपा के आईटी सेल प्रदेश सहसंयोजक सोमेश पालीवाल और उनकी टीम का स्वागत-सम्मान किया। दूसरी बार प्रदेश सहसंयोजक बने सोमेश पालीवाल व टीम द्वारा श्री काश्यप का आभार जताया गया। इस मौके पर जिला संयोजक निलेश राव का भी स्वागत किया।

विधायक श्री काश्यप के जनसंपर्क कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह के दौरान नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी एवं पूर्व जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थिति रहे। समारोह के दौरान विधायक श्री काश्यप ने कहा कि आज बडे़ ही प्रसन्नता का विषय है कि हमारे रतलाम से सोमेश जी की नियुक्ति प्रदेश सहसंयोजक के पद पर फिर हुई है। पार्टी में पुर्ननियुक्ति बहुत कम होती है लेकिन इनके द्वारा किए गए कार्यों को देखते हुए पार्टी ने फिर से विश्वास जताया है, जो हमारे रतलाम के लिए गौरव की बात है। इनके साथ निलेश राव की जिला संयोजक के रूप में नियुक्ति हुई है।

महत्वपूर्ण यह है कि हम कितने निष्काम भाव से सेवा देते है। मुझे याद है जब में पहली बार चुनाव लड़ा उस समय से सोमेश जुडे़ थे, उस समय काम कम था लेकिन इनके द्वारा अपने काम के आधार पर अपनी जगह बनाई और आज अपनी पहचान दिल्ली तक बनाई है। इससे रतलाम का नाम बढ़ा है कि रतलाम में एक कार्यकर्ता ऐसा है जो दिल्ली तक पार्टी के कार्यों में भूमिका रखता है। कोविड और टीकाकरण का काम भी इन्होने बहुत गंभीरता से किया। मैं मानता हूं कि इन्होने सही कार्य करने का प्रमाण दिया है। कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, कृष्णकुमार सोनी, मंडल प्रभारी विनोद यादव, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, राकेश परमार, धर्मेंद्रसिंह देवड़ा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, प्रहलाद राठौड़ आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।

Related Articles

Back to top button