क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया माल्यार्पण

रतलाम,15 नवंबर (इ खबरटुडे)।जिले मे क्रांतिकारी भगवान बिरसामुण्डा की जयंती बुधवार को जनजातीय गौरव दिवस के रूप मे मनाई गई। सागोद रोड़ स्थित भगवान बिरसामुण्डा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने पार्टी पदाधिकारीयों के साथ पहुंचकर भगवान बिरसामुण्डा को माल्यार्पण किया।
उन्होने इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा ने जनजातीय गौरव दिवस की शुरुआत की है। भगवान बिरसा मुण्डा सहित जितने भी महापुरुष देश मे हुए है, उन्हे सम्मान पूर्वक याद किया जा रहा है। भगवान बिरसा मुण्डा आजादी के आंदोलन मे क्रांतिकारी भूमिका निभाई थी। उनके बताए मार्ग पर चलकर देश की एकता एवं अखंण्डता को बनाए रखना है।
इस मौके पर जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सहप्रभारी निलेश बाफना ने भी माल्यार्पण किया। हिन्दू युवा जनजातीय संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश डोडियार, जिलाध्यक्ष विजय गिरवाल सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।