mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़रतलाम

Encroachment Drive : सुभाष नगर रेलवे ओव्हरब्रिज के लिए चला प्रशासन का बुलडोजर,कई मकान ढहाए (देखिए लाइव विडीयो)

रतलाम,05 मार्च (इ खबरटुडे)। लम्बे समय से अटके पडे सुभाष नगर रेलवे ओव्हर ब्रिज का काम फिर से तेजी पकडता नजर आ रहा है। ब्रिज निर्माण में बाधक बन रहे अतिक्रमणों को हटाने के लिए आज बडी कार्यवाही की गई। बुलडोजर से कई मकान ढहाए गए।

उल्लेखनीय है कि रेलवे ओव्हरब्रिज निर्माण की सीमा में आ रहे मकानों का अधिग्र्रहण पूर्व में ही किया जा चुका था और यहां के निवासियों को इसका मुआवजा भी करीब डेढ साल पहले बांटा जा चुका था। रविवार को प्रशासन की टीम ने मौके पर पंहुच कर ऐसे तमाम मकानों को ध्वस्त किया,जिनका मुआवजा दिया जा चुका था।

प्रशासन की ये कार्यवाही दोपहर करीब ग्यारह बजे प्रारंभ हुई। अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम का दस्ता बुलडोजर के साथ मौके पर पंहुचा था। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। प्रशासन की टीम ने मौके पर पंहुच कर मकान में रह रहे लोगों को मकान खाली करने के निर्देश दिए और मकानों को गिराने की कार्यवाही शुरु की। समाचार लिखे जाने तक बुलडोजर की कार्यवाही जारी थी।

Related Articles

Back to top button