October 9, 2024

Crime news : रतलाम के बड़ौदा गांव में युवक को लगी गोली, गंभीर हालात में इंदौर किया रेफर

रतलाम, 9 फरवरी(इ खबर टुडे)। गुरुवार सुबह एक व्यक्ति गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। घायल व्यक्ति ने अपने पड़ोसी को फोन कर सूचना दी। घटना की सूचना पुलिस को भी दी। घायल को तत्काल अस्पताल लेकर लाए। स्थिति गंभीर होने पर घायल को इंदौर रेफर किया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है कि आखिर गोली किसने और क्यों चलाई। प्रथम दृष्टया घटना संदेह और संदिग्ध भरी है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बड़ौदा गांव के 55 वर्षीय रामचंद्र पिता हीरालाल जाट को गोली लगी। गोली लगने की जानकारी फोन पर पड़ोसी गोकुल को दी जो कि खेत पर काम कर रहे थे। तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी गई। घायल अवस्था में रामचंद्र को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर स्थिति गंभीर होने पर इंदौर रेफर किया गया है। घटनाक्रम कैसे हुआ। पुलिस को यह बताने की स्थिति में फिलहाल रामचंद्र नहीं है।

नामली थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है विभिन्न दृष्टिकोण से जांच की जा रही है कि आखिर गोली किसने चलाई और क्यों चलाई। गोली चलने की घटना संदेह और संदिग्ध भरी है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

You may have missed