October 13, 2024

Bappi Lahiri: मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लहरी का निधन, मुंबई के एक अस्पताल में ली अंतिम सांस

मुंबई,16फरवरी(इ खबर टुडे)। प्रसिद्ध भारतीय गायक और संगीतकार बप्पी लहरी का निधन हो गया है। आज मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। बप्पी दा के नाम से मशहूर आलोकेश लाहिड़ी ने ही बॉलीवुड को 70 के दशक में डिस्को और रॉक म्यूजिक से रू-ब-रू करवाया था।

27 नवम्बर 1952 कोलकत्ता में जन्में बप्पी लहरी ने अपने अलग अंदाज की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई थी। लोगों के बीच उनकी पहचान एक ऐसे संगीतकार की है, जो हमेशा सोने के आभूषणों से लदे रहते हैं। उन्होंने अपने सफर के दौरान कई हिट सॉन्ग गाए हैं। संगीत की दुनिया में यह इस महीने दूसरी बड़ी क्षति है। इससे पहले लता मंगेशकर का निधन हुआ था। Bappi Lahiri के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके चाहने वालों में दुख की लहर है। देश दुनिया की तमाम महान हस्तियां श्रद्धांजलि दे रहे हैं। गायक-संगीतकार के परिवार में उनकी पत्नी चित्रानी लाहिड़ी और उनकी बेटी और गायिका रेमा लाहिरी बंसल हैं।

You may have missed