October 12, 2024

Ratlam news : पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचार एवं दर्शन को आगे ले जाए युवा पीढ़ी – विधायक काश्यप

रतलाम,11 फरवरी (इ खबरटुडे)। भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरूष पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पार्टीजन ने दीनदयाल नगर स्थित उद्यान में पं. उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया। इस मौके पर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि पं. उपाध्याय का जीवन, दर्शन एवं विचार भाजपा के आधार स्तम्भ है। युवा पीढ़ी उनके विचार एवं दर्शन को आगे ले जाए।

विधायक श्री काश्यप ने कहा कि पं. उपाध्याय ने एकात्म मानववाद की जो बात कही थी, उसे भाजपा पूरी शिद्दत से अमल में ला रही है। पं. उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। श्री काश्यप ने कहा कि इस वर्ष पार्टी ने संगठन शिल्पी स्व. कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में समर्पण निधि संग्रह अभियान की शुरूआत की है। पार्टीजन अधिक से अधिक निधि का संग्रह कर अभियान को सफल बनाएं।

आरंभ में जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। श्री काश्यप सहित सभी पार्टीजनों ने पं. उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, पूर्व महामंत्री मनोहर पोरवाल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, बलवंत भाटी, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव, जिला मंत्री राजेन्द्र पाटीदार, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहीम शैरानी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिता कटारिया, मण्डल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी, निलेश गांधी, आदित्य डागा, मयुर पुरोहित, वरिष्ठ नेता प्रेम उपाध्याय, मण्डल पदाधिकारी सुरेन्द्रसिंह भाटी, शुभम डागर, ललित शर्मा, नंदकिशोर पंवार, कमल सिलावट, राकेश मीणा, शंभुलाल पाटीदार, मीना चौहान सहित जिला व मण्डल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला सहमीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।

You may have missed