mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़रतलाम

Special Campaign : रतलाम पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर ढाई माह में 229 स्थाई वारंटीयों को किया गिरफ्तार;2587 गिरफ्तारी वारंट कराए तामील

रतलाम,24 नवंबर ( इ खबर टुडे)। जिले के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा रतलाम जिले की कमान संभालने के बाद से ही आदतन अपराधियों विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए गए थे।

इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में रतलाम पुलिस द्वारा विगत कई वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटीयो की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान 12 सितंबर से प्रारंभ किया गया था। अभियान के अंतर्गत 01 नवंबर तक रतलाम पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 150 स्थाई वारंटीयो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। साथ ही 1964 गिरफ्तारी वारंट तामिल कराए गए थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लगातार कार्यवाही करते हुए रतलाम पुलिस द्वारा नवंबर माह में भी 79 स्थाई वारंट एवं 623 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए। अभियान के तहत अभी तक कुल 229 स्थाई वारंट, एवं 2587 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए। रतलाम पुलिस का स्थाई वारंटियों की धरपकड़ अभियान लगातार जारी है।

Related Articles

Back to top button