mainब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

रतलाम : शुक्रवार सुबह शहर में आये दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीज

रतलाम,03 जुलाई,(इखबर टुडे)। कोराना वायरस से संक्रमित होने का सिलसिला लगातार चल रहा है। शुक्रवार सुबह 2 मरीज पॉजीटिव आये है। दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया।

जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया जिला चिकित्सालय ट्रू नॉट सैंपल रिपोर्ट में रतलाम के दो सैंपल पॉजिटिव शुभ कॉलोनी का 34 वर्षीय पुरुष तथा मोहन नगर का 45 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव मिले है।

इनमे से एक फीवर क्लिनिक से एक कील कोरोना सर्वे से मिला है। जिसके बाद दोनों क्षेत्रों को कन्टेनमेंट किया जा रहा है। अभी आये पॉजिटिव मरीजों के बाद जिले पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 168 हो चुकी है। वही 137 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके है।

Back to top button