October 6, 2024

काश्यप द्वारा त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ रतलाम के नवीन पदाधिकारियों का स्वागत

रतलाम ,17 फरवरी(इ खबरटुडे)। रतलाम त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ व ट्रस्ट मंडल के पदाधिकारियों का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। इसमें राजेन्द्र लुणावत अध्यक्ष चुने गए। श्री लुणावत के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों एवं ट्रस्टियों ने त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ के राष्ट्रीय परामर्श दाता, विधायक चेतन्य काश्यप से मुलाकात की। श्री काश्यप ने सभी का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

रतलाम त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ व ट्रस्ट मंडल के संचालकों का चुनाव गत दिवस सम्पन्न हुआ था। नवनिर्वाचित संचालकों ने पदाधिकारी चुने।

इसके बाद नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र लुणावत, उपाध्यक्ष सतीश खेड़ावाला, सचिव निर्मल कटारिया, कोषाध्यक्ष चित्तरंजन लुणावत, सहसचिव राजेश खाबिया, ट्रस्टी निलेश लोढ़ा, अभय सकलेचा, उपेंद्र कोठारी, प्रवीण संघवी, निर्मल मेहता, शेखर घोचा, सुरेंद्र गंग, पंकज राठौर, कमलेश भंडारी, शांतिलाल मालक ने विधायक श्री काश्यप से उनके कार्यालय पर भेंट की। यहां श्री काश्यप द्वारा पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें बधाई दी।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds