September 21, 2024

ट्रेन एक घंटे या उससे अधिक समय से लेट हुई तो यात्रियों को टेक्स मैसेज से मिलेंगी जानकारी

नई दिल्लीर,05 नवंबर (इ खबरटुडे)। राजधानी और शताब्दी के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब यदि उनकी ट्रेन एक घंटे या उससे अधिक समय से लेट होगी, तो उन्हें टेक्स मैसेज कर इसकी जानकारी दी जाएगी। मौजूदा समय में प्रतीक्षा सूची के यात्रियों के टिकट कंफर्म होने पर ही उन्हें संदेश भेजा जाता है।

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस में यह एसएमएस सेवा शनिवार से शुरू हो गई है। इसे चरणबद्ध तरीके से अन्य ट्रेनों में भी लागू किया जाएगा।

इस सुविधा का उपयोग करने के लिए यात्रियों को आरक्षण फार्म में अपना मोबाइल नंबर लिखने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए यह सेवा शुरू की गई है। इस पर आने वाला खर्च रेलवे वहन करेगा। कुछ राजधानी और शताब्दी ट्रेनों में पहले इसका ट्रायल किया जा चुका है।

अधिकारी ने बताया कि ट्रायल में कुछ दिक्कतें सामने आईं थीं, लेकिन उन्हें सुलझा लिया गया है। अब यह सेवा सभी राजधानी और शताब्दी ट्रेनों में उपलब्ध है। बताते चलें कि देशभर में 25 जोड़ी राजधानी और 26 जोड़ी शताब्दी ट्रेनें चलती हैं। रेलवे ने समय की बचत के लिए कुछ ट्रेनों की गति बढ़ाई है। इसके बावजूद भी कुछ ट्रेनें अभी भी देरी से चल रही हैं। रेल ट्रैक की मरम्मत के कारण भी ट्रेनों के संचालन में देरी हो रही है।

You may have missed