October 6, 2024

पाकिस्तान-अफ़गानिस्तान में भारी बर्फ़ बारी, कई लोगों की मौत

पाकिस्तान ,06 फरवरी(इ खबर टुडे)।अफ़गानिस्तान और पाकिस्तान में भारी बर्फ़बारी और हिमस्खलन से कई लोग मारे गए हैं. पिछले तीन दिनों में अफ़गानिस्तान में 100 लोगों की जान चली गई. इसमें 16 लोग तो अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल के ठीक उत्तर में आए हिमस्खलन में मारे गए.
13 लोग उत्तरी पाकिस्तान में आए एक हिमस्खलन में मारे गए. इसमें से नौ लोगों को चितराल शहर में जान गंवानी पड़ी. शहर के कई घर बर्बाद हो गए हैं. बर्फ़बारी में अभी और लोगों के फंसे होने की आशंका है.

अफ़ग़ानिस्तान के पहाड़ी इलाके उत्तर-पूर्वी प्रांत बादख़शां बुरी तरह से बर्फ़बारी की चपेट में है. पूर्व में नांगरहार और काबुल के पास परवान में भी लोग बर्फ़बारी से त्रस्त हैं.
रनवे पर बर्फ़ जमे होने के कारण काबुल अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को भी बंद कर दिया गया है.बर्फ़ के कारण अफ़गानिस्तान की कई सड़कें थम सी गई हैं.काबुल-कांधार हाईवे बर्फ़बारी से बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

पुलिस और सेना के जवान बर्फबारी में फंसी 250 गाड़ियों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं. बर्फ़बारी के दौरान घर में दुबकीं अफ़गान लड़कियां. काबुल के करीब सलांग पास को भी बंद कर दिया गया है. स्थानीय पुलिस प्रमुख रजाब सलांगी ने रॉयटर्स न्यूज़ एजेंसी को बताया कि यहां सात फुट तक बर्फ़ जमी है. अधिकारियों ने अभी और हिमस्खलन और बर्फ़बारी की चेतावनी दी है.

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds