मध्य प्रदेश

8th Pay Commission: MP में इस दिन लागू होगा आठवां वेतन आयोग, सरकारी कर्मचारियों के वेतन में होगी 34% तक बढ़ोतरी


MP salary increase update: मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारी आठवीं वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आने वाले दिनों में प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग के रूप में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रदेश में इन दिनों आठवें वेतन आयोग की सिफारिश से लागू करने हेतु तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। प्रदेश में आठवीं वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में भी बंपर बढ़ोतरी होगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने के बाद मध्यप्रदेश में केन्द्रीय कर्मचारियों के वेतन में 34% तक बढ़ोतरी हो सकती है।

केंद्र सरकार से आठवें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी मिलने के बाद मध्यप्रदेश राज्य में भी इसे लागू करने हेतु सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। यह आयोग इसी साल अपनी सिफारिशें पेश करेगा।

जानकारी के अनुसार आयोग द्वारा वर्ष 2026 के जनवरी महीने से आठवें वेतन आयोग को लागू किया जा सकता है। यह वेतन आयोग लागू होने के बाद प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की तनख्वाह में बंपर बढ़ोतरी हो सकती है।

आठवां वेतन आयोग लागू होने के बाद प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के वेतन में होगी 34% तक बढ़ोतरी

मध्य प्रदेश में सरकार द्वारा आठवां वेतन आयोग लागू करने के बाद राज्य में काम कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में 34% तक बढ़ोतरी हो सकती है।

यह बात हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि जब सरकार द्वारा छठा वेतन आयोग लागू किया गया था तब मध्यप्रदेश के केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 14 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई थी।

इसके बाद सातवां वेतन आयोग लागू होने पर सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 23 प्रतिशत के लगभग बढ़ोतरी हुई थी। सातवें वेतन आयोग की समय-सीमा पूर्ण होने के बाद सरकार ने अब आठवां वेतन आयोग लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है।

आठवें वेतन आयोग में जानकारी के अनुसार प्रदेश के केंद्रीय कर्मचारियों के मासिक वेतन में अधिकतम 34 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है।

आठवें वेतन आयोग का सरकारी कर्मचारियों के साथ पेंशनभोगियों को भी मिलेगा लाभ

आठवें वेतन आयोग का मध्यप्रदेश के केंद्रीय कर्मचारियों के साथ रिटायर्ड अधिकारियों और पेंशनभोगियों को भी पूरा लाभ मिलेगा। सेवानिवृत्त को भी वर्तमान में सेवा दे रहे कर्मचारियों के बराबर ही इस वेतन आयोग का लाभ दिया जाएगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्यप्रदेश में आठवें वेतन आयोग का लाभ सबसे पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला है। केंद्रीय कर्मचारियों के बाद प्रदेश के राज्य कर्मचारीयों को भी आठवें वेतन आयोग का लाभ देने की तैयारी शुरू की जाएगी।

Back to top button