आलेख-राशिफल

Aaj ka Rashifal 13 March 2025: आज 13 मार्च का दिन इन राशियों के लिए रहेगा खुशियों से भरा, जाने आज का दिन सभी राशियों के जातकों के लिए केसा रहेगा

13 मार्च 2025 मेष राशिफल : आप पारिवारिक

जरूरतें पूरी करने के लिए कर्ज ले सकते हैं। आत्मविश्वास की कमी बड़े फैसले लेने से रोकेगी। कारोबारी यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।तनाव से बचें। नौकरी में अधिकारी अनुकूल रहेंगे। संतान पक्ष से निराशा होगी। व्यवसाय में लाभ होगा।

13 मार्च 2025 वर्ष राशिफल : समाज में मान-
सम्मान बढ़ेगा। संतान के कॅरियर संबंधी चिंता का समाधान हो सकता है। विरोधियों के कारण महत्वपूर्ण योजना बीच में अटक सकती है। तीर्थ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।पूर्वनियोजित योजना अधूरी रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है। विरोधी पक्ष से सचेत रहें।

13 मार्च 2025 मिथुन राशिफल :आय से अधिक खर्च की स्थिति तनाव का कारण बन सकती है। अधिकारियों से अपना काम निकलवाने में सफलता मिलेगी। तय कार्यक्रम में बदलाव से परेशानी संभव है। नए संपर्क लाभदायी रहेंगे।व्यक्तिगत संबंध सहायक रहेंगे। विकास कार्यों में गति आएगी। व्यवसाय में धन लाभ होगा। यात्रा संभव है।

13 मार्च 2025 कर्क राशिफल : कानूनी मामलों में सोच-समझ कर फैसला लें। पारिवारिक मामलों में बाहरी दखल से बात बिगड़ सकती है। रोक-टोक के चलते बच्चों के साथ टकराव संभव है। साझेदारी में लाभ संभव है।नौकरी में नई परेशानी आ सकती है। आर्थिक चिंतन बना रहेगा। पारिवारिक विवाद प्रगति में बाधक रहेगा।

13 मार्च 2025 सिंह राशिफल : सुख-सुविधा के सामान पर खर्च करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले बातचीत से सुलझाना लाभदायी रहेगा। परिणय चर्चाओं में सफलता संभव है। विवादास्पद मामले पक्ष में हल होने की उम्मीद है।
नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे। राज-काज में सफलता वरण करेगी। व्यवसाय में धन लाभ होगा।

13 मार्च 2025 कन्या राशिफल : भावनात्मक संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। मन की बात खुलकर कह दें, सबका सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी। बुजुर्गों का मार्गदर्शन लाभदायी हो सकता है।मान-सम्मान की
चिंता रहेगी। योजनाओं में निराशा होगी। व्यय पूर्ति के लिए कर्ज बढ़ सकता है।

13 मार्च 2025 तुला राशिफल : लगातार मिल रही सफलता से उत्साह बढ़ेगा। परिश्रम के अनुकूल सफलता से विद्यार्थी प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में खर्च संभव है। यात्रा में सावधानी बरतें, नुकसान हो सकता है। धैर्य रखें।पूर्वनियोजित योजना साकार होगी। संपत्ति में वृद्धि संभव है। व्यावसायिक विस्तार और लाभ से संतुष्ट रहेंगे।

13 मार्च 2025 वृश्चिक राशिफल : कार्यक्षेत्र में व्यावहारिक फैसले राह आसान कर सकते हैं। बिखरे कामों को समेटने में परिवार का सहयोग मिलेगा। राजकीय मामले पक्ष में सुलझने की उम्मीद है। आय में बढ़ोतरी के योग हैं।राज-काज में व्यस्त रहेंगे। नौकरी में मान-सम्मान बना रहेगा। व्यवसाय में लाभके अवसर मिल सकते हैं।

13 मार्च 2025 धनु राशिफल : दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। मित्रों से कहासुनी होने से मन दुखी होगा। प्रॉपर्टी में निवेश के अवसर मिलेंगे। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलने की उम्मीद है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।भाग्य सहायक रहेगा। शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। किसी परेशानी से मुक्ति मिल सकती है।

13 मार्च 2025 मकर राशिफल : कार्यक्षेत्र में
बदलाव के अवसर मिलेंगे। नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। अटका धन मिलने से खुशी होगी। व्यापारिक साझेदारी टूटने से परेशानी संभव है। मित्र मिलेंगे।कार्यक्षेत्र में वैर विरोध से बचें। नौकरी में वाद-विवाद से बचें। व्यवसाय में लाभहोगा। घरेलू चिंता रहेगी।

13 मार्च 2025 कुंभ राशिफल : जो लोग आपका विरोध कर रहे थे, वे सहयोग को आगे आएंगे। नए सौदे हाथ आने से लाभ की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं। संतान के विवाह संबंधी समस्या दूर हो सकती है।मनोत्साह बना रहेगा। रँचनात्मक क्षेत्र में रुचि रहेगी। व्यवसाय में धन लाभहोगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

13 मार्च 2025 मीन राशिफल : भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। कामकाज को लेकर सहयोगियों से अनबन हो सकती है। अधिकारियों की बात टालने से नुकसान हो सकता है। दुविधा दूर होगी। नई योजना में सोच-समझकर निवेश करें।राजनीतिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में यथेष्ट लाभ होगा।

Back to top button