मनोरंजन

Bhojpuri song: खेसारी लाल और शिल्पी राज का ‘परदेशी होली’ गाना विदेशों में भी मचा रहा है धमाल, देखें वीडियो

Khesari Lal Shilpi Raj new song: देश के साथ-साथ विदेशों में रहने वाले भारतीय लोगों ने भी होली की तैयारीयां शुरू कर दी हैं। जैसे-जैसे होली का त्यौहार नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल और अभिनेत्री शिल्पी राज पर भोजपुरी भाषा में फिल्माया गया नया गाना ‘परदेशी होली’ भी खूब धमाल मचा रहा है।

इस गाने को होली के अवसर पर लोगों द्वारा दिल खोलकर सुना जा है। यह गाना भोजपुरी भाषा में बनाया गया है लेकिन खेसारी लाल और शिल्पी राज के चाहने वाले फैंस द्वारा देश के हर कोने में सुना जा रहा है। होली के अवसर पर देश के साथ विदेश में भी आपको ‘परदेशी होली’ गाना डीजे पर बजता हुआ दिखाई दे जाएगा। भोजपुरी इंडस्ट्री में अब बिहार से निकलकर देश के अन्य राज्यों में भी अपने गानों के दम पर पांव पसारने लगी है।

खेसारी लाल और शिल्पी राज परदेशी होली गाने में होली खेलते हुए आ रहे हैं नजर

4 फरवरी 2025 को भोजपुरी भाषा में रिलीज हुए ‘परदेसी होली’ गाने में खेसारी लाल और शिल्पी राज एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए और होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने में दोनों अभिनेता और अभिनेत्री खूब धमाल मचा रहे हैं।

खेसारी लाल और शिल्पी राज ने अपने फ्रेंड्स को होली के अवसर पर इस गाने के तहत बड़ा गिफ्ट दिया है। लोगों को होली पर फिल्माया गया यह गाना खूब पसंद आ रहा है। इस गाने के अलावा भी इस जोड़ी ने भोजपुरी भाषा में कई सुपरहिट गाने दिए हैं।

पिछले कई वर्षों से लगातार एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने रिलीज होने की वजह से खेसारी लाल और शिल्पी राज की फैन फॉलोइंग भी इन दिनों करोड़ों में पहुंच गई है। यहीं कारण है कि भोजपुरी इंडस्ट्री की इस जोड़ी के नए गाने का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं।

यूट्यूब पर देख चुके हैं ‘परदेसी होली’ गाने को लाखों लोग

होली के अवसर पर देश के साथ विदेशों में भी खूब सुना जाने वाला भोजपुरी भाषा का ‘परदेसी होली’ गाना यूट्यूब पर भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। शिल्पी राज की नटखट अदाओं के चलते यूट्यूब पर अब तक इस गाने को लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है।

इस गाने को खेसारी लाल और शिल्पी राज द्वारा गया गया है और म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है। गाने के लिरिक्स तरुण यादव द्वारा लिखे गए हैं और एडिट प्रवीण यादव द्वारा किया गया है। यह गाना पिछले महीने 4 फरवरी 2025 को रिलीज किया गया था। 1 महीने के अंदर ही यूट्यूब पर इस गाने को 50 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

Back to top button