आलेख-राशिफल

राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज 7 मार्च 2025 का दिन, जाने आज का राशिफल पढ़कर

Horoscope: How will the day of March 7, 2025, be for all 12 zodiac signs, find out by reading today’s horoscope.

मेष :सामाजिक जीवन में आपको बड़ी भूमिका निभानी पड़ सकती है। व्यापारिक सौदे लाभदायी रहेंगे। कानूनी मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। अटके काम सहज से पूरे होंगे। आय में बढ़ोतरी संभव है।जीविका के क्षेत्रमें चल रहा प्रयास सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

वृष : कार्यस्थल पर सबका सहयोग मिलेगा। भावुकता में लिए निर्णय बदलने पड़ सकते हैं। नए संपकों का लाभ मिलेगा। लेनदेन के मामले उलझने से तनाव बढ़ेगा। व्यापारिक सौदे हाथ आ सकते हैं।वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

मिथुन : अनावश्यक टकराव बढ़ने से मन अशांत रहेगा। वैचारिक गतिरोध बने रहने से काम में मुश्किल हो सकती है। किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। राजकीय मामले उलझने से परेशान हो सकते हैं।व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। क्रोधपर संयम रखें। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा।

कर्क : शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा : भावनात्मक संबंधों में निकटता संभव है। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। रुका हुआ धन मिलने के आसार हैं। वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

सिंह : पूर्व में की गई मेहनत रंग लाने लगेगी। दांपत्य सुख मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। मन की बात अपनों से कह दें, हलका महसूस करेंगे। सहकर्मियों की अपेक्षाओं को पूरा नहीं करने का मलाल रहेगा।
शासनसत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीवन सुखमय होगा।

कन्या : बढ़ते विरोध के कारण काम छोड़ने का मन बन सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी महत्वपूर्ण भागीदारी रहेगी। भावनाओं में बहने की बजाय विवेक से काम लें, सफलता मिलेगी।रिश्तों में निकटता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा। संबंधित अधिकारी के कृपा पात्र होंगे।

तुला : निजी कामों के लिए दौड़धूप करनी पड़ सकती है। पारिवारिक समस्याओं के समाधान की उम्मीद बनेगी। आपका रूखा व्यवहार अधिकारियों को अखर सकता है। सफर में सावधान रहें।व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।

वृश्चिक : वैचारिक मतभेद दूर होने से राहत मिलेगी। समय पर काम पूरा करने का दबाव रहेगा। नकारात्मक सोच प्रगति में बाधा डाल सकती है। अचानक हुई मुलाकात मजबूत रिश्ते में बदल सकती है।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय सचेत रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

धनु : दुविधा दूर होगी। जानबूझकर की गई गलती का पछतावा होगा। बिना मांगे सलाह न दें, अपमान हो सकता है। राजकीय यात्रा हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता के आसार हैं।दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

मकर :व्यापारिक सौदे कारोबार के विस्तार में सहायक हो सकते हैं। परिजनों की मदद से बिखरे काम समेट लेंगे। मांगलिक खर्च की रूपरेखा बनेगी। सोच-समझकर पूंजी निवेश करें। आस्था बढ़ेगी।रिश्तों में निकटता आएगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खानपान पर विशेषध्यान दें।

कुंभ :अधिकारियों सेबनाकर चलें, लाभ में रहेंगे। कार्यस्थल पर बाहरी दखल के कारण काम करने में परेशानी हो सकती है। घर की साज-सज्जा पर भारी खर्च करेंगे। आवागमन में सावधानी बरतें।बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास सार्थक होगा।

मीन :भाग्योदय केअवसर मिलेंगे। अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। बिना जरूरत सलाह देना भारी पड़ सकता है। आयात-निर्यात के कारोबार में बड़ी सफलता मिल सकती है। साख बढ़ेगी।आर्थिक सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासनसत्ता का सहयोग रहेगा।

Back to top button