Chanakya niti: घर में चल रही है पति-पत्नी कि अनबन तो अपनाएं चाणक्य की यह नीति

चाणक्य की नीतियां

चाणक्य की नीतियां

Chanakya niti: घर में चल रही है पति-पत्नी कि अनबन तो अपनाएं चाणक्य की यह नीति

Chanakya niti: आचार्य चाणक्य की भारत के महान ज्ञानियों में गिनती की जाती है, भारत ही नहीं पूरी दुनिया में आचार्य चाणक्य को महान विद्वानों में एक माना गया है।


आचार्य चाणक्य की नीतियां दुनिया भर में प्रसिद्ध है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े बहुत से पहलुओं पर अपनी नीतियां बताई है जिसका अनुसरण करने वाले व्यक्ति सफलता और सुख को प्राप्त करते हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसी बातें बताई है जिन्हें पति पत्नी अगर अपने गृहस्ती जीवन में उतार लेते हैं तो उनका वैवाहिक जीवन सुखमंय निकलता है तो आईए जानते हैं आज हम इस विषय पर चाणक्य नीति हमें क्या बता रही हैं।

गृहस्ती जीवन के लिए आचार्य चाणक्य नीतियां

  1. ईमानदारी, सच्चा प्यार

ईमानदारी और सच्चा प्यार किसी भी प्रकार के संबंध में चाणक्य नीति के अनुसार होना जरूरी है, ईमानदारी और सच्चा प्यार दोनों चीज मजबूत संबंध का आधार मानी जाती है। अगर कोई आपसे प्रेम करता है परंतु उसमें ईमानदारी नहीं है तो वहा संबंधों में दरार पैदा हो सकती है ऐसे में दोनों में संतुलन बनाने की बहुत आवश्यकता पड़ती है जीवन में सुख शांति के लिए प्रेम और ईमानदारी बहुत जरूरी माना गया है।

  1. अहंकार
    चाणक्य नीति के अनुसार अहंकार व्यक्ति का सबसे बड़ा दुश्मन होता है जो रिश्तो को खराब करने में ज्यादा समय नहीं लगता है, अगर पति-पत्नी के बीच किसी प्रकार का अहंकार है तो संबंध टूटने की नौबत अधिक रहती है, जिन-जिन रिश्तो में अहंकार आ जाता है वहां प्रेम नहीं होता है इसलिए गृहस्ती जीवन में पति-पत्नी दोनों को ही एक दूसरे के प्रति हमेशा विनम्र होना चाहिए। जब रिश्ते की बात आती है तो अहंकार को दूर रख देना चाहिए।

3. सत्य और पारदर्शिता
गृहस्ती के जीवन में सत्य और पारदर्शिता सबसे जरूरी है पति-पत्नी को एक दूसरे से कभी किसी प्रकार का झूठ नहीं बोलना चाहिए, जिसका सबसे बड़ा कारण यह बनता है कि झूठ बोलने से रिश्तों में गलतफहमियां पैदा होती है जिसके कारण रिश्तो में दरार आ जाती है, चाणक्य नीति हमें बताती है कि पति-पत्नी को किसी तीसरे की बातों में ना आकर ही अपना गृहस्ती जीवन चलना चाहिए अगर पति-पत्नी तीसरे की बातों में पडेगें तो उनका अपना जीवन बर्बाद हो सकता है।