मध्यप्रदेश में 206 किमी लंबे नेशनल हाईवे का रास्ता साफ, 54 हेक्टयेर जमीन अधिग्रहण

New national highway MP: मध्यप्रदेश में तेजाजी नगर-बलवाड़ा हाईवे के तहत भेरूघाट से पहले बन रहे नेशनल हाईवे का रास्ता साफ हो गया हैं। इंदौरा-एदलाबाद तक बनने वाले 206 किलोमीटर लंबे हाईवे का निर्माण ने तेजी पकड़ ली हैं। पांच चरणों में बनने वाले इस हाईवे पर सभी मंजूरी मिल चुकी हैं। नेशनल हाईवे आर्थोरिटी के चल रहे काम का पांचवें चरण के तहत बोरगांवबुजुर्ग से शाहपुर तक 47 किमी हाईवे के लिए 87.5 हेक्टेयर वन भूमि अधिग्रहण का काम लगभग पूरा हो चुका हैं।
हाइवे के निर्माण के लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से इसकी अनुमति लेनी हैं। मध्यप्रदेश राज्य वन विभाग ने वनभूमि को अधिग्रहण करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया हैं। इसके लिए जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद हैं।
आपको बता दे कि इस हाइवे के निर्माण के लिए महाराष्ट्र की सीमा में 66.89 हेक्टेयर निजी लोगों की भूमि का अधिग्रहण करना हैं। जबकि 11.15 हेक्टेयर जमीन सरकारी हैं और इसकी अनुमति केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से लेनी हैं। जबकि इस हाइवे के लिए 54 हेक्टयेर निजी मध्यप्रदेश में सरकार की तरफ से अधिग्रहण कर चुके हैं।
एनएचएआई खंडवा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आशुतोष सोनी ने बताया कि पर्यावरण मंत्रालय से वन भूमि के लिए मंजूरी लेने की जरूरत हैं। बोरगांवबुजुर्ग से शाहपुर हाईवे के लिए यह अनुमति भेज दी हैं। राज्य वन विभाग ने भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय को भेजा है। मंत्रालय की अनुमति मिलने के बाद दिसंबर से काम शुरू होने की संभावना है।