MP Heavy Rain Alert : मध्य प्रदेश में भारी बारिश के साथ 7 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, IMD ने दी ताजा जानकारी

MP RAIN ALERT : मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव के साथ बारिश का मौसम शुरू हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मध्य प्रदेश के अन्य जिलों सहित जबलपुर मंडल के कई शहरों में बारिश का अनुमान है । होली के बाद संभाग के जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मध्य्प्रदेश के 7 जिलों में अलर्ट जारी
बुधवार को नई प्रणाली के सक्रिय होने के साथ, सभाग के जिलों में बूंदाबांदी, गरज और बिजली के साथ बारिश हुई। सुबह करीब 9.30 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। जबलपुर में गुरुवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।
इस बीच, राज्य के 7 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। इनमें इनमें मंडला, बालाघाट, शहडोल, सीधी, सिंगरौली और मऊगंज शामिल हैं। दिन की गर्मी बुधवार को जबलपुर में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 34.8 डिग्री सेल्सियस हो गया।
रात में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से गिरकर 16.4 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम है। रात में मौसम सुहावना हो गया। अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना मौसम विभाग (एमपी वेदर) के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव के साथ बारिश का मौसम शुरू हो सकता है।
देश के उत्तरी भाग में, हरियाणा के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। छत्तीसगढ़ से होकर एक गर्त रेखा गुजरती दिखाई देती है। वहीं, 19 मार्च से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के संकेत हैं।
इसके चलते कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। बारिश 21 मार्च तक जारी रहने की संभावना है। वहीं, आज राज्य के 7 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बौछारें और तेज हवाएं चलने की संभावना है।