May 4, 2024

22 सितम्बर को होगी विशाल भारत जागो दौड

विवेकानन्द सार्ध शती समारोह के तहत 25 हजार परिवारों से सम्पर्क
रतलाम,20 सितम्बर (इ खबरटुडे)। वर्तमान में स्वामी विवेकानन्द की 150 वीं जयन्ती वर्ष अर्थात सार्ध शती चल रही है। इस हेतु संपूर्ण सार्ध शती वर्ष में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। गत दिनों 1 सितम्बर 2013 से 10 सितम्बर 2013 तक गृह सम्पर्क अभियान चलाया गया,जिसमें नगर की 41 बस्तियों में 41 टोलियों के माध्यम से लगभग 25 हजार परिवारों में सम्पर्क कर घर घर स्वामी विवेकानन्द का चित्र,उनके विचारों का स्टीकर एवं साहित्य वितरित किया गया।
इसी श्रृंखला के तहत ऐतिहासिक दिवस 11 सितम्बर जिस दिन स्वामी विवेकानन्द ने शिकागो में भारतीय आध्यात्म की पताका विश्व में फहराई थी,को रतलाम जिले के ग्रामीण क्षेत्र में भारत जागो दौड का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 11 ग्रामीण केन्द्रों से दौड प्रारंभ होकर 125 ग्रामों से होती हुई पुन: मुख्य केन्द्र पर पंहुची।
इस ग्रामीण क्षेत्र की दौड में लगभग तीन हजार लोगों से दौड कर स्वामी विवेकानन्द की स्मृति को जागृत किया। इसी तारतम्य में नगर के समाज जनों को स्वामी विवेकानन्द के गौरवशाली व्यक्तित्व से परिचित कराने एवं उनके सपनों का भारत निर्मित करने हेतु समाज में जागृति लाने के लिए 22 सितम्बर रविवार को प्रात: नौ बजे नगर के सात केन्द्रों से भारत जागो दौड प्रारंभ होगी। इस भारत जागो दौड के लिए 7 केन्द्र बनाए गए है। 1.गीता मन्दिर 2.चान्दनी चौक,3.शांति नगर,4.सरस्वती शिशु मन्दिर काटजू नगर,5.श्री राम म्िनदर चौराहा, 6. शाी नगर , 7.रेलवे सीनीयर इंस्टीट्यूट। इन सभी केन्द्रों से प्रारंभ होकर दौड मुख्य कार्यक्रम स्थल महलवाडा मैदान पर पंहुचेगी। स्वामी विवेकानन्द के विचारों पर आधारित इस दौड में सम्मिलित होने के लिए नगर के समस्त धार्मिक,आध्यात्मिक,सामाजिक,सेवा,व्यावसायिक
व्यापारिक,महिला,खेल,विद्यार्थी,महाविद्यालयीन कर्मचारी संगठनों से आव्हान किया गया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds