September 29, 2024

Corona Report in India:24 घंटे में 2.08 लाख नए केस, 2.95 लाख ठीक हुए; 4159 की मौत

नई दिल्ली,26 मई (इ खबरटुडे)। बीते दिन देश में कोरोना संक्रमितों के नए मामलों में मामूली बढ़ोतरी देखी गई। यहां मंगलवार को 2 लाख 8 हजार 714 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इससे पहले सोमवार को नए संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख से नीचे पहुंच गया था। राहत की बात रही कि पिछले 24 घंटे में 2 लाख 95 हजार 85 लोगों ने कोरोना को मात दी।

वहीं, मौत के आंकड़ों ने सरकार और लोगों के लिए चिंता बढ़ा रखी है। पिछले 24 घंटे में 4,159 लोगों की कोरोना की वजह से जान गई। मई महीने की बात करें तो बीते 25 में से 13 दिन रोजाना मौतों का आंकड़ा चार हजार के पार रहा है। इससे पहले 7 मई को 4,233, 8 मई को 4,092, 11 मई को 4,198, 12 मई को 4,128, 13 मई को 4,000, 15 मई को 4,077, 16 मई को 4,098, 17 मई को 4,334, 18 मई 4,529, 20 मई को 4,209, 21 मई को 4,194 और 23 मई को 4,454 लोगों की मौत हुई थी।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 2.08 लाख
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.95 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 4,159
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.71 करोड़
अब तक ठीक हुए: 2.43 करोड़
अब तक कुल मौतें: 3.11 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 24.90 लाख

19 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds