May 19, 2024

Cyclone Yass/चक्रवात यास :ओडिशा के भद्रक जिले के तट से टकराया साइक्लोन, 120 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही हवाएं

भद्रक,26 मई (इ खबरटुडे)।यास तूफान बुधवार सुबह करीब 9 बजे ओडिशा के भद्रक जिले के तट से टकराया। यहां 120 किलोमीटर प्रति घंटे (kmph) की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग (IMD) ने इसकी पुष्टि की है। तूफान के टकराते ही लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। ओडिशा के चांदीपुर और बालासोर जिले के धमरा में तेज हवाओं के साथ बारिश जारी है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता और दक्षिण 24 परगना में हवाएं चलने और बारिश होने का क्रम जारी है।

बेहद खतरनाक हो चुका यह तूफान दोपहर में ओडिशा के पारादीप और सागर आइलैंड के बीच से गुजरेगा। चक्रवात के कारण 6 राज्यों बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट है।

ओडिशा के 6 जिले हाई रिस्क जोन घोषित
पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आपदा राहत की टीमें तैनात हैं। एयरफोर्स और नेवी ने भी अपने कुछ हेलिकॉप्टर और नावें राहत कार्य के लिए रिजर्व रखी हैं। तूफान को लेकर ओडिशा के 6 जिले हाई रिस्क जोन घोषित किए गए हैं। इनमें बालासोर, भद्रक, केंद्रपारा, जगतसिंघपुर, मयूरभंज और केओनझार शामिल हैं।

ओडिशा के बासुदेवपुर में 400 लोगों को शेल्टर होम भेजा
मौसम विभाग के मुताबिक, दोपहर तक यास चक्रवात भयंकर रूप धारण कर सकता है। पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी से निकला यह तूफान तेज रफ्तार के साथ उत्तर से उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। ओडिशा के बासुदेवपुर में करीब 400 लोगों को शेल्टर होम में शिफ्ट किया गया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds