रतलाम / नेहरू स्टेडियम में एक साथ 11 हजारों भक्तों ने किया 51 हजार हनुमान चालीसा का पाठ

रतलाम,23अप्रैल(इ खबर टुडे)। जिले में मंगलवार को हर तरफ हनुमान जन्मोत्सव का उल्लास छाया रहा। सुबह से देवालयों में धार्मिक अनुष्ठान की धूम मच रही है। शहर में पहली बार नेहरू स्टेडियम में 51 हजार हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन किया गया। श्री मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मंडल (सेवावीर सामाजिक कल्याण समिति) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु नेहरू स्टेडियम में एकत्र हुए। इसके बाद 51 हजार हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया गया।
आयोजन में करीब 11 हजार लोगों ने एक साथ बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। एक सदस्य ने पांच बार हनुमान चालीसा का पाठ किया। हनुमान चालीसा पाठ के लिए नेहरु स्टेडियम में टेंट लगाकार पंडाल तैयार किया था, जिसमें बड़ी संख्या में हनुमान भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर 51 हजार का रिकॉर्ड बनाया। बतादें कि, इसमें शहर की महिला और पुरुषों ने भाग लिया।
