May 10, 2024

सोशल मीडिया पर भी छाया “हनुवंतिया जल-महोत्सव”

भोपाल,17जनवरी(इ खबरटुडे)। राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा नर्मदा सागर बांध के नजदीक हनुवंतिया टापू पर अगले माह फरवरी में किये जा रहे ‘जल-महोत्सव’ की गतिविधियों से अवगत करवाने सोशल नेटवर्क साइट का भी भरपूर उपयोग किया जा रहा है। सोशल नेटवर्क साइट पर लोगों के जिज्ञासा (Curiosity) और जानकारी संबंधी नित नए प्रश्न सामने आ रहे हैं।

‘हनुवंतिया जल-महोत्सव’ के लिये फेसबुक पेज, ट्विटर, यू-ट्यूब, गूगल प्लस तथा इंस्टाग्राम पर भी जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। इन पर प्रतिदिन नवीन जानकारी अपलोड एवं अपडेट की जा रही है। इच्छुक पर्यटक एवं सोशल मीडिया से जुड़े लोग फेसबुक, ट्विटर, यू-ट्यूब, गूगल प्लस तथा इंस्टाग्राम पर ‘जल-महोत्सव’ की संपूर्ण अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए यहाँ दर्शाई गई लिंक पर क्लिक किया जा सकता है-
FACEBOOK – https://www.facebook.com/JalMahotsav/?fref=ts
TWITTER – https://twitter.com/JalMahotsav
YOU TUBE – https://www.youtube.com/channel/UCJKjUh4CcHqNIh73-Z3sVIw
INSTAGRAM – jalmahotsav
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के खण्डवा जिले में इंदिरा सागर बांध के नजदीक स्थित हनुवंतिया टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स पर आगामी 12 से 21 फरवरी, 2016 तक जल-महोत्सव किया जा रहा है। दस दिवसीय इस महोत्सव में विविध रोमांचक और साहसिक गतिविधियाँ होंगी। पर्यटकों के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये जाएंगे।
प्रदेश में पहली बार आयोजित किये जा रहे जल-महोत्सव को सफल बनाने के लिये विभिन्न स्थान पर रोड-शो भी किये जा रहे हैं। इस श्रंखला में नई दिल्ली में संपन्न रोड-शो को अच्छा प्रतिसाद मिला। इस मौके पर जल-महोत्सव पर केन्द्रित पोस्टर का विमोचन किया गया। पर्यटन विकास निगम की अपर प्रबंध संचालक सुश्री तन्वी सुन्द्रियाल ने जल-महोत्सव एवं हनुवंतिया टूरिस्ट कॉम्पलेक्स पर केन्द्रित प्रेजेंटेशन दिया। कार्यपालक संचालक ओ.व्ही. चौधरी ने आभार माना।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds