May 10, 2024

कानून-व्यवस्था भंग करने वालों से सख्ती से निपटें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की समीक्षा

भोपाल,18जनवरी(इ खबरटुडे)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा। साम्प्रदायिक सदभाव और शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाये।

मुख्यमंत्री आज यहाँ मंत्रालय में प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर गृह मंत्री बाबूलाल गौर, मुख्य सचिव अन्टोनी डिसा, पुलिस महानिदेशक सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

पुलिस संवेदनशील इलाकों और विध्न संतोषी तत्वों पर कड़ी नजर रखें

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था पर ढील बर्दाश्त नहीं की जायेगी। प्रदेश का सामाजिक सदभाव बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर कड़ी नजर रखे और त्वरित सख्त कार्यवाही करें। कार्यवाही निष्पक्ष और विधि सम्मत हो। उन्होंने कहा कि शांति समिति की बैठक की जाये। सभी सम्प्रदायों से संवाद रखें। पुलिस संवेदनशील इलाकों और विध्न संतोषी तत्वों पर कड़ी नजर रखें तथा सतर्क रहे।

पुलिस प्रशासन के प्रति आम जनता में विश्वास तथा असामाजिक तत्वों में भय होना चाहिये

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश शांति का टापू है। जहाँ विभिन्न समुदाय के तीज-त्यौहार प्रेम और भाइचारे से मिल-जुलकर मनाये जाते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन के प्रति आम जनता में विश्वास तथा असामाजिक तत्वों और अपराधियों में भय होना चाहिये। प्रशासन की अनुमति के बगैर कोई भी जुलूस नहीं निकलेगा।उन्होंने प्रदेश में पिछले दिनों हुई घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए चिंता व्यक्त की।

बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह बी.पी.सिंह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री इकबाल सिंह बैंस, ओ.एस.डी. राजीव टण्डन एवं अधिकारी उपस्थित थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds