April 29, 2024

सर्वार्थ सिद्धि योग में खुले महाकाल के पट, हुई भस्मारती –

उज्जैन,24 फरवरी(इ खबरटुडे)।महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग में महाकलेश्वर मंदिर के पट खुले और परंपरागत भस्मारती हुई। देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे हैं। आज श्रद्धालुओं को महाकाल के निराकार और फिर दूल्हा स्वरूप के दर्शन होंगे। महाकाल मंदिर में विशेष साज सज्जा की गई है। प्रशासन ने 30 घंटों में 3 लाख श्रद्धालुओं को दर्शन कराने का बंदोबस्त किया है।

महाशिवरात्रि पर्व पर ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के द्वार 45 घंटे सतत खुले रहेंगे। मंदिर प्रशासन ने शुक्रवार सुबह 6 से शनिवार सुबह 12 बजे तक सभी आम और खास श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन नंदी हॉल में लगे बेरिकेट के पीछे से कराने की व्यवस्था है।

पौराणिक मान्यता है कि फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी (महाशिवरात्रि) को भगवान शिव और पार्वती का विवाह हुआ था और इसी दिन ब्रह्माजी के अंश से शिवलिंग का प्राकट्य हुआ था। इस बार ये संयोग 32 साल बाद प्रदोषकाल में बना है, जो नितांत शुभ और मंगलदायी है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds