April 26, 2024

सरकारी अधिकारियो एवं कर्मचारियो ने भी हटाई जलकुंभी

रतलाम 20 मई (इ खबरटुडे)। अमृत सागर जलाशय को जल कुंभी से मुक्त कराने के लिए जनभागीदारी विकास समिति एवं स्वैच्छिक संगठनो के तत्वावधान में 17 मई से चलाए जा रहे अभियान में आज अपर कलेक्टर अमर सिंह बघेल के नेतृत्व में जिले के शासकीय विभागो के अधिकारियो एवं कर्मचारियो तथा अन्य सामाजिक संगठनो के पदाधिकारियो और सदस्यो ने श्रमदान कर तालाब से जल कुंभी हटाई।
जलकुंभी के कारण अत्यधिक प्रदूषित रतलाम शहर की ऐतिहासिक धरोहर अमृत सागर जलाशय का शुध्दिकरण एवं सौन्दर्यीकरण कर नवजीवन प्रदान करने के लिए जन भागीदारी विकास समिति एवं स्वैच्छिक संगठनाें के तत्वाधान में चलाए जा रहे अभियान में आज जिले के विभिन्न शासकीय विभागो के अधिकारियो एवं कर्मचारियो ने अपर कलेक्टर अमर सिंह बघेल के नेतृत्व में बढ-चढ कर हिस्सा लेकर श्रमदान किया।
श्रमदान करने वालो में अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) दिनेशचन्द्र सिंघी, तहसीलदार वीरेन्द्र कटारे, मछलीपालन विभाग के सहायक संचालक ए.एम. कुरैशी, उद्योग एवं व्यापार केन्द्र के प्रबंधक एस.डी.एस. कश्यप, उद्यान विभाग के श्री गिरनार, जनअभियान परिषद के समन्वयक दीपक जगताप, जिला शिक्षा अधिकारी जे.के. शर्मा, प्राचार्य मंच से बी. के. भट्ट, श्री एस.एल. गौड़, अमर वरधानी, ओ.पी. करमैया, अशोक लोढ़ा, दिलीप मूणत उत्कृष्ट तथा एमएलबी विद्यालय के व्याख्याता एवं शिक्षकगण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एसडीओ एसएसडी शर्मा, विभिन्न विभागो के अधिकारी एवं कर्मचारीगण सम्मिलित थे। श्रमदान करने वालो में स्वैच्छिक संगठनो की ओर से दीनदयाल मंच संस्था के अशोक चौटाला, बालाजी शिक्षण संस्था के हरिओम अग्रवाल, शंकरग़ढ संस्था के राजेश राका, जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष अभय कोठारी,संतोष विद्या विकास समिति के अभय शर्मा, महाराष्ट्र समाज के वीरेन्द्र कुलकर्णी, श्री सज्जन सामाजिक संस्था के नईम बेग, जनशक्ति संस्था के राधावल्लभ खंडेलवाल, भारतीय आदिवासी न्यास संस्था के निर्मल कटारिया, गोपाल सोनी,यूथ होस्टल आदि संस्थाओ के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल थे। पार्षद संजय दवे ने अपनी ओर से 10 मजदूर लगाए। वही नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य अधिकारी अरविंद प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारियो एवं कर्मचारियो ने भी श्रमदान में हिस्सा लिया। श्रमदान करने वालो में दीनदयाल नगर की श्रीमती राजकुमारी गुप्ता भी सम्मिलित थी।

 

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds