April 28, 2024

सम्पत्ति को लेकर अम्बर ग्रुप के चचेरे भाईयों में विवाद

दोनो पक्ष पंहुचे थाने,लेकिन अब तक नहीं हुई एफआईआर

रतलाम,28 सितम्बर(इ खबर टुडे)। सम्पत्ति के विवाद को लेकर अम्बर ग्रुप के चचेरे भाईयों में आज सुबह जम कर विवाद हुआ। विवाद के दौरान गौरव जाट और अम्बर जाट में झूमा झटकी हुई। बाद में दोनो पक्ष थाने पर भी पंहुचे,लेकिन किसी ने भी एफआईआर नहीं लिखवाई। विवाद की सूचना मिलने पर सीएसपी पीएस राणावत समेत अनेक पुलिस अधिकारी मौके पर पंहुच गए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब ग्यारह बजे अंबर पिता दौलत जाट के सैलाना बस स्टैण्ड स्थित आफिस पर उसका चचेरा भाई गौरव पिता नारायण जाट पंहुचा। सम्पत्ति के विवाद को लेकर दोनो के बीच झगडा हुआ और नौबत हाथापाई तक जा पंहुची। झगडे के कारण अंबर जाट के कार्यालय में तोडफोड भी हुई। चचेरे भाईयों में विवाद की सूचना मिलते ही सीएसपी प्रतापसिंह राणावत पुलिस बल के सथ मौके पर पंहुच गए थे। बाद में दोनो ही पक्ष पुलिस थाने पर पंहुचे,लेकिन किसी भी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
उल्लेखनीय है कि श्रमशिविर स्थित जवाहर व्यायामशाला पर वर्चस्व को लेकर भी दोनो पक्षों में विवाद की स्थिति है। इस अखाडे पर इन दिनों वैभव और गौरव पिता नारायण जाट का वर्चस्व है। बीती रात इनकी अगुवाई में ही झांकी और अखाडे का प्रदर्शन हुआ था। वैभव और गौरव का अपने चचेरे भाईयों सूरज,मयंक और अंबर पिता दौलत जाट से संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। पूर्व में भी इनके बीच आपसी विवाद होते रहे हैं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds