May 21, 2024

शरीर स्वस्थ रहेगा तो मन भी प्रसन्न चित रहेगा और जीवन भी सुखद व्यतित होगा – महापौर

18 सौ विद्यार्थी शामिल हुए सामूहिक सूर्य नमस्कार में

रतलाम ,12 जनवरी(इ खबरटुडे)। स्वामी विवेकानंद की जयन्ति पर आयोजित सामुहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए नगर पालिक निगम रतलाम की डाॅ. सुनिता यार्दे ने कहा कि यदि आपका शरीर स्वस्थ रहेगा तो मन भी प्रसन्न चित रहेगा और जीवन भी सुखद व्यतित होगा। सम्पूर्ण प्रदेश मंे आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम अंतर्गत जिला मुख्यालय पर उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सागोद रोड़ पर सामुहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसमें उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ रतलाम पब्लिक स्कूल, बोधी एवं हिमालय इन्टरनेशनल स्कूल के 18 सौ विद्यार्थियो ने सहभागिता की। महापौर डाॅ. सुनिता यार्दे, क्षेत्रिय पार्षद अनिता कटारा, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा, होमगार्ड कमाडेंट राजेन्द्र खिची, डाईट प्राचार्य रामेष्वर चैहान, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुरील ने भी योग शिक्षिका आषा दुबे के मार्गदर्षन में विद्यार्थियों के साथ सूर्य नमस्कार व प्राणायाम किया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds