April 29, 2024

विधायक डॉ पांडेय ने जावरा विधानसभा क्षेत्र में बीते चार वर्षों में किये गए कार्यो की जानकारी सम्बंधित विभागों के मंत्रीगणों को दी

ऊर्जा के क्षेत्र में 69 करोड़ से अधिक के कार्य हुए
जावरा विधानसभा क्षेत्र में कुपोषण पर नियंत्रण हुआ

रतलाम\जावरा,23 फरवरी(इ खबरटुडे)।जावरा-प्रदेश की योजनाओं के माध्यम और लगातार किये जा रहे प्रयास के फलस्वरूप गर्भवती माताओ की मृत्यु दर में कमी आई है ।बालिकाओं की जन्म दर भी बालको की अपेक्षा अधिक है।जावरा विधानसभा क्षेत्र में बीते चार वर्षों में गंभीर कुपोषित 1855 बच्चो को उपचार कर लाभान्वित किया है। ऊर्जा के क्षेत्र में बीते 4 वर्षो में 69 करोड़ रु से अधिक के कार्य किये गए। उक्त आशय की विभिन्न जानकारी विभागों के मंत्रीगणों ने जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय के प्रश्नों के उत्तर में दी।

महिला व बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने जावरा विधानसभा क्षेत्र में कुपोषित बच्चों की स्थिति के बारे में बताया कि बीते चार वर्षों में दोनों तहसीलों में 2459 गंभीर कुपोषित बच्चे निकले।कुपोषित बच्चो के उपचार हेतु सुपोषण शिविर आयोजित किये गए,जिनमे 1855 बच्चों को लाभान्वित किया गया।जानकारी में आगे बताया गया कि बीते चार वर्षों में जावरा नगर के अलावा जावरा व पिपलोदा तहसील में लगभग 29 हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं का उपचार किया गया तथा 20 हजार से अधिक बच्चों को टीकाकरण का लाभ दिया गया।इसी तरह इस अवधि में 10140 बालको व 10226 बालिकाओं का जन्म हुआ।

बच्चो की मृत्यु दर में भी लगातार कमी आई है। विधायक डॉ पांडेय के अविद्युतीकृत क्षेत्रो में विद्युतीकरण किये जाने के प्रश्न पर ऊर्जा मंत्री पारस जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते चार वर्षों में जावरा विधानसभा क्षेत्र में 69 करोड़ रु से अधिक की लागत से विभिन्न कार्यो को किया गया,जिसमे 92 विद्युत वितरण ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि की गयी तथा 1663 अतिरिक्त विद्युत ट्रांसफार्मर की स्थापना की गयी। चार नवीन उपकेंद्र का निर्माण किया गया।पांच स्थानों पर अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना की गयी तथा आठ स्थानों पर पावर ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि की गयी।

इसके अलावा 67 किमी उच्च दाब व निम्न दाब लाईन डाली गयी।195 बीपीएल परिवारों को कनेक्शन दिया गया। क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थल कांकरवा में विद्युतीकरण का कार्य आगामी 3 से 4 माह में पूर्ण किये जाने की बात भी कही गयी है।डॉ पांडेय के वाणिज्यिक कर सम्बन्धी प्रश्न पर वित्त मंत्री जयंत मलैया ने जानकारी देते हुए बताया कि रतलाम जिले में 73145 कर दाता पंजीयत है।बीते चार वर्षों में लगभग 96 करोड़ 19 लाख रु कर राजस्व प्राप्त हुआ है।इस दौरान कर चोरी की 9 शिकायतें प्राप्त हुई ।विभाग द्वारा सीधी कार्यवाही कर 25 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए।जिसमे सवा दो करोड़ रु से अधिक राशि जमा हुई है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds