September 30, 2024

भौमिक और कोठारी ने किया लोकतंत्र सेनानियों का ताम्रपत्र से सम्मान

रतलाम 30 सितंबर (इ खबर टुडे)। जिले के लोकतंत्र सेनानियों (मीसा बंदियों) को मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदान किए गए ताम्रपत्र से आज सम्मानित किया गया। रतलाम के अलकापुरी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष तपन भौमिक तथा राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष हिम्मत कोठारी ने जिले के लोकतंत्र सेनानियों को मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा हस्ताक्षरित ताम्रपत्र भेंट किए। कार्यक्रम में  कन्हैया लाल मौर्य प्रदीप जोशी बजरंग पुरोहित तथा लोकतंत्र सेनानियों के साथ ही उनके परिजन भी उपस्थित थे

संबोधित करते हुए श्री भौमिक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में निरंतर इजाफा किया गया है सम्मान निधि में सतत बढ़ोतरी की जाती रही है लोकतंत्र सेनानियों के उपचार के लिए भी निशुल्क व्यवस्था की गई है, अब 5 लाख रुपए तक का उपचार सरकार करवाती है। चुनिंदा 85 अस्पतालों में उपचार करवाया जा सकता है मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के 85 होटलों में लोकतंत्र सेनानी तथा उनके साथ छह व्यक्ति 40 प्रतिशत छुट पर खानपान आवास की सुविधा प्राप्त कर सकते है। लोकतंत्र सेनानियों को प्रदेश भर में सम्मानित किया जा रहा है उनको दिया जा रहा ताम्रपत्र मध्यप्रदेश शासन का सबसे बड़ा सम्मान है, इस पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के हस्ताक्षर हैं। मध्यप्रदेश भारत का पहला प्रदेश है जो लोकतंत्र सेनानियों को ताम्रपत्र देकर सम्मानित कर रहा है। मध्यप्रदेश का अनुसरण करते हुए अब छत्तीसगढ़ राजस्थान झारखंड तथा हरियाणा राज्य द्वारा भी लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करने का कार्य आरंभ किया है। श्री भौमिक ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों ने लोकतंत्र की पुनर्स्थापना करने का कार्य किया है।

श्री हिम्मत कोठारी ने संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र सेनानियों ने लोकतंत्र के लिए संघर्ष किया है अब मध्य प्रदेश शासन द्वारा उनके संघर्ष का सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों को सामाजिक दायित्व से जुड़े हुए कार्यों को करते रहना चाहिए कार्यक्रम में अन्य व्यक्तियों ने भी संबोधन दिया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर रणजीत कुमार, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती कामिनी ठाकुर तथा कलेक्ट्रेट के दीपक दुबे भी उपस्थित थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds