May 19, 2024

लॉकडाउन में प्रशासन द्वारा दी गई छूट के बाद शहर की सड़को पर उमड़ी भीड़:देखिये वीडियो

रतलाम,22 अप्रैल (इ खबरटुडे)। आज शहर में भीड़ भाड़ की स्थिति देखकर लग रहा जैसे लॉक डाउन ख़त्म हो चूका है। प्रशासन ने नगर की जनता की सुविधा के लिए आवश्यक सामग्री की दुकानों को खोलने की छूट दी थी। लेकिन लॉक डाउन में दो दिन के लिए प्रशासन द्वारा दी गई छूट शहर की जनता के लिए हानिकारक साबित हो सकती है।

प्रशासन के द्वारा जारी गाईड लाइन बाद नगर की जनता बुधवार को सड़को पर उमड़ आई है । लॉक डाउन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से जो सड़के सुनसान पड़ी थी वही सड़के प्रशासन की गाईड लाइन के बाद भीड़ भाड़ से भरी दिखाई दी। कई लोग बेवजह ही सड़को पर घूमने नजर आये। वही दो पहिया वाहन के प्रतिबंधित होने के बावजूद वाहनों पर तीन-तीन सवारी देखी गई ।

छूट मिले थाना क्षेत्रों की दुकानों पर खरीदारी करने वाले लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तक नहीं कर रहे है और ना ही प्रशासन की ओर से कोई जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद है। कई क्षेत्रों में पुलिसकर्मी जनता को समझाई देते दिखाई दिये की आप लोग बेवजह सड़को पर घूमने जरूरी होने पर ही घर का एक व्यक्ति बहार निकले। लेकिन जनता निर्देशों को नजर अंदाज करते दिखाई दी।

नगर में जहा कुछ पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन ने लॉक डाउन को सख्त कर दिया था लेकिन कुछ दिन तक पॉजिटिव केस नहीं मिलने पर प्रशासन ने लॉक डाउन में ढील दे दी। इसी बीच जैसे ही चार नये पॉजिटिव केस सामने आये तो प्रशासन ने फिर सख्ती शुरू कर दी। परन्तु 7 दिन में कोई पॉजिटिव केस नहीं आने पर प्रशासन ने एक बार फिर ढील दे दी। इस कार्यशैली से यही प्रतीक होता है की प्रशासन केवल स्थिति बिगड़ने पर ही सख्ती दिखाता है,लेकिन स्थिति बिगड़ने से पहले से तैयार नहीं होना चाहता।

वर्तमान में कोरोना कई जिलों में वापसी कर चूका है ।इसका ताजा उदाहरण राजस्थान का भीलवाड़ा शहर है जहा कोरोना फ्री होने के 12 दिन बाद भी 4 पॉजिटिव मिल चुके है। इस जानकारी के बावजूद प्रशासन सबक लेने को तैयार नहीं है। प्रशासन की यह गलती भविष्य में रतलाम की जनता के लिए हानिकारक साबित हो सकती है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds