May 20, 2024

रतलाम में कोरोना क़हर जारी :आज भी मिले 24 कोरोना पॉजिटिव मरीज

रतलाम,28 अगस्त(इ खबरटुडे)।रतलाम जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज बड़ी सख्या में सामने आ रहे है। इस बीच शुक्रवार को भी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से करीब 24 पॉजिटिव मरीज समाने आ चुके है।

जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 8 सौ पहुंच चूका है। फिर भी नगर में अधिकांश लोग लापरवाही पूर्वक मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन नहीं कर रहे है।

जानकारी के अनुसार आज जावरा रोड की 40 वर्षीय महिला, इन्द्रलोक नगर का 28 वर्षीय युवक, नौलाईपुरा का 24 वर्षीय युवक, जमुनियाशंकर (ताल) का 30 वर्षीय युवक, लोहार रोड का 45 वर्षीय पुरुष, जावरा रोड का 45 वर्षीय पुरुष, जीएमसी केम्पस का 37 वर्षीय पुरुष, शास्त्री नगर की 60 वर्षीय महिला, ब्राह्मणों की बावडी की 24 वर्षीय महिला, मलवासीपुरा जावरा का 58 वर्षीय पुरुष, जावरा रोड की 11 वर्षीय बालिका, महेश नगर का 39 वर्षीय पुरुष, धबाईजी का वास की 19 वर्षीय युवती, जावरा रोड का 17 वर्षीय युवक, बागडों का वास का 40 वर्षीय पुरुष, जावरा रोड की 42 वर्षीय महिला, सिविल हास्पीटल की 31 वर्षीय महिला, जनता कालोनी (नयागांव) का 23 वर्षीय युवक, काटजू नगर का 60 वर्षीय पुरुष तथा 61 वर्षीय महिला, त्रिलोक नगर का 15 वर्षीय बालक, ब्राह्मणों का वास का 60 वर्षीय पुरुष, टाटा नगर का 45 वर्षीय पुरुष तथा गुलमोहर कालोनी की 55 वर्षीय महिला के सेम्पल पॉजिटिव मिले है। इस प्रकार आज कुल 24 पॉजिटिव मरीज मिले है

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds