May 16, 2024

रतलाम :डॉक्टर की रिपोेर्ट पॉजिटिव मिलने पर मंचा हड़कम ,कुल 6 पॉजिटिव

रतलाम,29 जुलाई (इ खबरटुडे)। रतलाम जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ते जा रहा है। बुधवार को शहर में एक डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने से हड़कम मंच गया। साथ ही जिले के अन्य क्षेत्रों से बुधवार को कुल 6 पॉजिटिव मिले है।

जानकारी के अनुसार रतलाम के टी.आई.टी रोड निवासी 57 वर्षीय डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन सख्ते में आ गया। रतलाम के टाटानगर के 30 वर्षीय पुरुष ,दो मुखी बावड़ी की 45 वर्षीय महिला,घटना कॉलोनी के 34 वर्षीय पुरुष, शहर सराय की 67 वर्षीय महिला तथा जावरा निवासी शिक्षक कॉलोनी की 51 वर्षीय महिला के सैंपल पॉजिटिव मिले है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds