May 16, 2024

नगर निगम से जुड़ी शिकायतें 2-3 दिन में निराकृत हो : काश्यप

रतलाम,29 जुलाई (इ खबरटुडे)।विधायक चेतन्य काश्यप ने एक सप्ताह पूर्व शहर की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु नगर निगम को दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

उन्होंने निगम अधिकारियों को 2-3 दिन में शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश देते हुए कहा कि व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से प्राप्त हो रही शिकायतों की स्थिति की नियमित समीक्षा कर उनका त्वरीत निराकरण किया जाए।

श्री काश्यप ने बताया कि शहर में सीवरेज प्रोजेक्ट, पानी वितरण के लिए पाईप लाईन और सड़कों के निर्माण के साथ स्ट्रीट लाईट आदि के कई कार्य अधूरे पड़े हैं। इसके साथ ही कई वार्डों में पूर्व पार्षद द्वारा अनुसंशित अनेक कार्य निगम की स्वीकृति के इंतजार में शुरू नहीं हो पाए हैं।

इन सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश देते हुए श्री काश्यप ने तत्काल कार्यवाही आरंभ करने पर बल दिया। बैठक में निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान सीटी इंजीनियर एस.सी. व्यास, सहायक यंत्री श्याम सोनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds