May 5, 2024

रतलाम : पति की तलाश में घर से निकली महिला का शव दो दिन बाद कुएं से मिला ,मृतिका के परिजनों ने गांव के एक घर में लगाई आग: देखिये वीडियो

रतलाम,24 सितम्बर(इ खबरटुडे)। रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र में अपने पति की तलाश में घर से निकली लापता महिला का शव गांव से कुछ दूर ही एक कुएं से मिला। पुलिस सूत्रो के अनुसार महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। वही मृतिका के परिजनों ने हत्या की आशंका के चलते गांव के एक घर में आग लगा दी। घटना के बाद रावटी में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह रावटी पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव लबानी पाड़ा में कुए में एक महिला शव देखा गया है। जांच के दौरान पुलिस के अनुसार दुर्गावती गोविंद पड़वाल 43 वर्षीय निवासी उमर गांव 2 दिन पूर्व गायब होने पर गुमशुदगी दर्ज हुई थी। कई जगह खोजबीन के बाद आज महिला का शव लबानी पाड़ा के कुएं में शव में मिला।पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए रतलाम भेजा है

अवैध सबंध के चलते हत्या की आशंका
पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला के पति गोविंद पड़वाल का पास ही के लबानी पाड़ा गांव की एक हकरी गामण नामक महिला से लम्बे समय से अवैध सबंध चल रहा था। जिसके चलते मृतिका और उसके पति में काफी विवाद चलता था। वही पति गोविंद का हकरी गामण के घर आना जाना लगा रहता था।

मृतिका के परिजनों के अनुसार दो पहले गोविंद घर नहीं आया था जिसके बाद मृतिका दुर्गावती घर पर अपने पति को ढूंढ़ने जाने का बोल का निकली थी। लेकिन अगले दिन सुबह तक महिला अपने घर नहीं लौटी। इस बीच पति गोविंद भी घर पहुंच चूका था। लेकिन उसे महिला कई नहीं मिली थी।

काफी खोजबीन के बाद महिला के ना मिलने पर पति और परिजन रावटी थाने पहुंचे और दुर्गावती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। वही दुर्गावती का शव दो दिन बाद आज हकरीबाई गामण के घर के पीछे कुएं में मिला। जानकारी के अनुसार दुर्गा की संदिग्ध मौत पर गांव उमर के कई लोगों ने लबानी पाड़ा में तीन मकान को क्षतिग्रस्त कर एक मकान में आग तक लगा दी।

गांव लबानी पाड़ा की हीरा पति हूरजी जाति चारेल ने बताया कि सुबह 9:10 बजे के करीब लबाना समाज के कई लोग आए और भेरु, मुकेश, नागजी पिता स्वर्गीय हरजी गामड़ के मकान में तोड़फोड़ की। एक मकान में आग लगा दी जिससे घर का सामान सहित मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई। फ़िलहाल घटनास्थल से हकरी बाई पति स्वर्गीय हरजी के घर से गायब है।रावटी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds