mainब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

रतलाम :कोरोना मरीजों की सख्या में लगातार बढ़ोतरी ,आज भी मिले 19 कोरोना पॉजिटिव मरीज

रतलाम,24 सितम्बर (इ खबरटुडे)। रतलाम जिले में पिछले एक माह से नये कोरोना मरीजो की सख्या अचानक बढ़ोतरी हो रही थी। जिसके चलते शहरवासी काफी चिंता में थे। गुरुवार को रतलाम जिले के अलग अलग क्षेत्रों से19 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है।

जानकारी के अनुसार आज रतलाम के काटजू नगर के 80 वर्षीय पुरुष, अजंता टॉकीज रोड की 63 वर्षीय महिला, सदर बाजार रतलाम के 76 वर्षीय पुरुष, गुरु तेग बहादुर स्कूल के सामने पारिजात अपार्टमेंट के 83 वर्षीय पुरुष तथा 81 वर्ष की महिला, विनोबा नगर के 57 वर्षीय पुरुष, सदर बाजार बाजना की 38 वर्षीय महिला तथा 45 वर्षों पुरुष, राजपूत मोहल्ला बाजना के 33 वर्षीय पुरुष, अंबे माता मंदिर के पास रावटी की 42 वर्षीय महिला 47 वर्षीय पुरुष, शिव मंदिर रावडी की 36 वर्षीय महिला, मोतिया कोटडा की 25 वर्षीय महिला, न्यू रोड रतलाम का 20 वर्षीय युवक, प्रियदर्शनी नगर रतलाम की 30 वर्षीय महिला, बर गुंडों का वास रतलाम के 65 वर्षीय पुरुष बृज धाम रतलाम के 27 वर्षीय पुरुष पुलिस लाइन रतलाम के 35 वर्षीय पुरुष, सिविल हॉस्पिटल आलोट के 38 वर्षीय पुरुष के सैम्पल कोरोना पॉजिटिव मिले है। इस प्रकार आज कुल पॉजिटिव 19 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके है।

Related Articles

Back to top button