May 10, 2024

रक्षा मंत्री ने फहराया रांची में देश का सबसे बड़ा व ऊंचा तिरंगा

रांची,23 जनवरी(इ खबरटुडे)।नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 119वीं वषर्गांठ पर रांची में पहाड़ी मंदिर पर देश का सबसे ऊंचा और सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने रांची शहर के मध्य में स्थित पहाड़ी मंदिर पर 293 फीट ऊंचे फ्लैग पोल पर देश का अब तक का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया।

आज गणतंत्र दिवस जैसा उल्लास प्रतीत हो रहा-मनोहर पर्रिकर
कार्यक्रम के लिए नई दिल्ली से यहां पहुंचे रक्षा मंत्री ने रिमोट कंट्रोल से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और वहां मौजूद सैकड़ों लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से इसका स्वागत किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि देश के इस सबसे बड़े 66 फीट उंचे और 99 फीट लंबे तिरंगे झंडे को फहराकर वह गौरवान्वित हैं और उन्हें आज गणतंत्र दिवस जैसा उल्लास प्रतीत हो रहा है।
 देश में सबसे ऊंचाई पर स्थित तिरंगा
झंडे को फहराने के लिए जमीन से 493 फुट ऊपर पहाड़ की चोटी पर 293 फुट ऊंचा फ्लैग पोस्ट बनाया गया है। इस प्रकार जमीन से कुल 786 फीट की उंचाई पर फहराया गया यह तिरंगा देश में सबसे ऊंचाई पर स्थित तिरंगा है।
तिरंगे की स्थापना से आज राज्य ने पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई – मुख्यमंत्री रघुवर दास
देश के इस विशालतम ध्वज को फहराने के कार्यक्रम में 50 से अधिक विद्यालयों के हजारों छात्रों और बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि देश के सबसे बड़े तिरंगे की स्थापना से आज राज्य ने पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।
उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री ने झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी, जहां 2016-17 की जून-जुलाई से ही 300 से पांच सौ छात्रों की शिक्षा प्रारंभ कर दी जाएगी। अगले दो सालों के भीतर इसके भवन का निर्माण रांची के निकट 25 एकड़ जमीन पर पूरा कर लिया जाएगा। रक्षा मंत्री पर्रिकर ने राज्य सरकार को विश्वविद्यालय की स्थापना में हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds