April 30, 2024

रंगों से सराबोर रहा शहर,जमकर मनी होली

रतलाम,6 मार्च (इ खबरटुडे)। रंगों का त्यौहार शहर में धूमधाम से मनाया गया। पूरा शहर रंगों से सराबोर रहा। लोगों ने जमकर होली मनाई और एक दूसरों को दिल से रंगा। होली पर मौसम का असर भी दिखाई दिया और लोगों ने सूखे रंगों का ज्यादा उपयोग किया।
बीती रात होलिका दहन के बाद से ही रंगों का खेल शुरु हो गया था। सुबह ठण्ड का असर था,लेकिन जैसे जैसे धूप तेज होती गई,होली का रंग चढने लगा। शहर के विभिन्न इलाकों में बच्चों से लेकर बडों तक रंगों से रंगा हुआ नजर आने लगा। नन्हे बच्चे हाथों में अलग अलग तरह की पिचकारियां लेकर आने जाने वालों को रंग रहे थे। वहीं युवाओं की टोलियां शहर की सड़कों पर दोपहिया वाहनों में घूमती नजर आ रही थी।holi1
मौसम के बदलाव का असर भी साफ नजर आ रहा था। ठण्डक होने की वजह से पानी का उपयोग कम हुआ और अधिकांश लोगों ने सूखे रंग और रंग बिरंगे गुलाल से होली खेली। रंगों से बचने वाले लोग भारत वेस्ट इण्डीज वन डे मैच का आनन्द लेते रहे। कई लोगों ने रंगों के खेल के बाद खेतों और फार्म हाउस पर जाकर गोट का आनन्द भी लिया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds