April 30, 2024

रंगपंचमी पर रंगों से भीगा शहर

दोबत्ती पर रंगीन फौव्वारों ने रंगा लोगों को,गेर में हुआ जमकर धमाल

रतलाम,10 मार्च (इ खबरटुडे)।रंगपंचमी का पर्व शहर में धूमधाम से मनाया गया। रंगों की बौछारों ने पूरे शहर को भिगो दिया। शहर में रंगारंग गेर निकाली गई वहीं दोबत्ती चौराहे पर इ खबरटुडे और दोबत्ती मित्र मण्डल के रंगीन फौव्वारों ने हर आने जाने वाले को रंगों से सराबोर कर दिया।
मौसम की ठण्डक के बावजूद दिन चढते चढते रंगपंचमी का सुरूर लोगों के सिरों पर चढकर बोलने लगा। पहले लोगों ने एक दूसरों को रंगा और जा पंहुचे गेर में। रंगारंग गेर में हजारों युवकों ने जमकर धमाल की और गेर के साथ चल रहे फाईटर ने घरों से रंगपंचमी के नजारें देख रहे लोगों को रंगों से भिगोया।
दो बत्ती चौराहे पर इ खबरटुडे और दोबत्ती मित्र मण्डल द्वारा आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने रंगों के फौव्वारों का आनन्द लिया। चौराहे से गुजरने वाला कोई भी व्यक्ति रंगों की मार से बच नहीं पाया। चौराहे पर सैकडों किलों गुलाल उडाया गया। होली गीतों की धुनों पर दोपहर बाद तक युवाओं की टोलियां थिरकती रही।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds