May 21, 2024

यूडीए के इंजीनियर के पास मिली करोड़ों की संपत्ति

उज्जैन28 सितम्बर(इ खबरटुडे)। लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को उज्जैन विकास प्राधिकरण के प्रभारी कार्यपालन यंत्री के महानंदानगर स्थित आलीशान मकान पर छापा मारकर आय से अधिक संपत्ति का खुलासा किया है। प्रभारी कार्यपालन यंत्री के पास करोड़ों की संपत्ति मिली है। अब तक की जांच में संपत्ति का आंकड़ा 3 करोड़ स्र्पए तक पहुंच गया है। 5 प्लॉट, 4 मकान, एक दुकान के दस्तावेज, 1.80 लाख नकद, 4 लाख रुपए के जेवर मिले। लोकायुक्त के अनुसार संपत्ति का आंकड़ा बढ़ सकता है। जांच जारी है।

लोकायुक्त एसपी दिलीप सोनी ने बताया कि प्रभारी कार्यपालन यंत्री रंजन गर्ग निवासी महानंदानगर के यहां बुध्ावार सुबह 6 बजे छापा मारा गया। आय से अधिक करोड़ों रुपए की संपत्ति सामने आई है। पूरी जांच के बाद ही संपत्ति का कुल आंकड़ा सामने आ सकेगा। देवासगेट स्थित परस्पर सहकारी बैंक में एक लॉकर भी मिला है, जिसे देर शाम खोला गया। गर्ग ने भोपाल, इंदौर व उज्जैन में 32 साल की सेवा दी है। इनमें 15 साल उज्जैन में ही गुजारे हैं।

32 साल की सेवा में मिला 50 लाख रुपए वेतन
32 वर्ष के सेवाकाल में गर्ग को 50 लाख रुपए वेतन मिला है। इसके बावजूद उनके पास आलीशान मकान और करोड़ों की संपत्ति देख टीम दंग रह गई।

यह संपत्ति मिली
4 मकान उज्जैन के जवाहरनगर, महानंदानगर और भोपाल के पंजाबी बाग में।
5 प्लॉट सनराइज कॉलोनी, हामूखेड़ी, शक्करवासा।
1 दुकान सांवेर रोड पर।
1.80 लाख रुपए नकद।
4 लाख के सोने-चांदी के जेवर। एक लॉकर- परस्पर सहकारी बैंक में।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds