May 16, 2024

युवक की हत्या,आटो जलाया

रतलाम,7 अगस्त (इ खबरटुडे)। शहर के ईश्वर नगर में आज तड़के एक आटोचालक की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने मृतक के आटो को आग लगा दी। पुलिस को आरोपियों के बारे में जानकारी मिल गई है। उन्हे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार,तड़के करीब पौने चार बजे इश्वर नगर निवासी कल्लू खां उठ कर घर से बाहर निकला तब उसने एक आटो को जलता हुआ देखा। आटो में एक व्यक्ति भी जलता हुआ नजर आया। कल्लू खां के शोर मचाने पर क्षेत्रीय पार्षद समेत अनेक लोग वहां एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस के तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पंहुच गए। जलते आटो में सवार मृतक की शिनाख्त नरेन्द्र उर्फ नरवर सिंह पिता आजाद सिंह ४० नि.धीरजशाह नगर के रुप में हुई। घटनास्थल के नजदीक ही मृतक का ससुराल भी है। पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि मृतक बीती रात करीब ग्यारह बजे ईश्वर नगर स्थित अपने ससुराल पंहुचा था और उसने वहां पानी पिया था। उस समय उसके साथ आटो में एक अन्य व्यक्ति भी था। मृतक के चेहरे पर तलवार के कई वार थे। अनुमान है कि हमलावरों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला करने के बाद बेहोशी की हालत में उसे आटो में डाल दिया होगा और उसके बाद आटो को आग लगा दी होगी।
पुलिस ने मामले की जांच को आगे बढाया तो जल्दी ही आरोपियों के सुराग मिल गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक नरेन्द्र की हत्या अजय उर्फ अज्जु पिता नरेन्द्र पंवार नि.धीरजशाह नगर ने विक्की पिता मोहन भील के साथ मिलकर की थी। आरोपी अजय और मृतक के बीच एक युवती को लेकर विवाद था। इसी विवाद के चलते अजय ने नरेन्द्र की हत्या कर डाली। पुलिस सूत्रोंके मुताबिक आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds