June 14, 2024

गोली लगने से युवक की मौत, मामला छात्रसंघ चुनाव से जुड़े होने की आशंका

नीमच,29 अक्टूबर (इ खबरटुडे)। नीमच देर रात जिले के जावद नगर में गोली लगने से 25 वर्षीय युवक राहुल बंजारा की मौत हो गई है। मौत के कारणों के जांच में पुलिस महकमा लगा हुआ है। मामला जावद थाना क्षेत्र का सामुदायिक भवन पास का है। गोली देसी कट्टे से चलाई गई है।

हालांकि स्‍पष्‍ट तौर पर नहीं कहा जा सकता लेकिन हत्या के पीछे छात्र संघ चुनाव के विवाद को कारण माना जा रहा है। इसके पीछे एक कारण यह भी है कि छात्र हिंदू छात्र सेना से जुड़ा हुआ था। घटना शनिवार रात 11.30 बजे बाद की बताई जा रही है। इसी के साथ एक वाहन में भी तोड़फोड़ हुई है। हालांकि पुलिस ने कारणों का अधिकृत खुलासा नहीं किया है। आरोपियों की पहचान भी नहीं हो सकी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात को नवीन तिवारी ने ही कथित तौर पर विपक्षी उम्मीदवारों को धमकाने के लिए अवैध हथियार से हवाई फायर किया था। लेकिन हथियार से गोली नहीं निकली और फायर मिस हो गया। कुछ देर बाद अचानक नवीन के पास रखे हथियार से गोली चल गई और पास ही खड़े राहुल बंजारा को पेट में जाकर लगी जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

You may have missed