May 5, 2024

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज ख़ान का निधन, मुंबई की मिट्टी में हुईं सुपुर्द-ए-ख़ाक

मुंबई,03 जुलाई,(इखबर टुडे)।मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का मुंबई के बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में निधन हो गया है। सरोज ख़ान को कुछ समय पहले भी गुरु नानक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें तब सांस लेने में दिक्कत की शिकायत थी। हालांकि कुछ दिन बाद ही वो ठीक हो गई थीं और अपने घर वापस आ गई थीं।

लेकिन उनकी तबीयत एक बार फिर ख़राब हुई और कार्डियक अरेस्ट की वजह से सरोज ख़ान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। निधन के बाद सुबह सात बजे परिवार वालों ने उन्हें मलाड के कब्रिस्तान में सुपुर्दे-ए-ख़ाक किया। तीन दिन बाद प्रार्थना सभा का आयोजन करवाया जाएगा।

फ़िल्म इंडस्ट्री में डांस का जलावा दिखाने वाली सरोज ख़ान का असली नाम निर्मला नागपाल था। वह भारत-पाक विभाजन के बाद भारत आई थीं। उन्होंने महज 3 साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार अपना काम शुरू कर दिया था। सरोज ने अपने डांस टीचर सोहनलाल से ही शादी की थी। वहीं, अगर करियर की बात करें, तो सरोज ने आखिरी बार कलंक फ़िल्म बतौर कोरियोग्राफार काम किया था। इसके अलावा उन्होंने गोविंदा और माधुरी दीक्षित जैसे बेहतरनी डांसर को अपने कला से नवाज है।

सरोज ख़ान को मुंबई की मिट्टी में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब सुबह 7 बजे मलाड स्थित कब्रिस्तान में सरोज ख़ान को दफनाया गया। उनकी अंतिम यात्रा में करीबी और परिवार के लोग शामिल हुए। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए सरोज ख़ान की बेटी सुकैना ख़ान ने बताया कि तीन दिन बाद प्रार्थना रखी जाएगी।

सरोज ख़ान का अंतिम सोशल मीडिया पोस्ट भी काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने आखिरी पोस्ट में सुशांत सिंह राजपूत को याद किया था। गौरतलब है कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds