May 12, 2024

मप्र की जेल से फरार दो सिमी सदस्यों सहित 4 आतंकी राउरकेला से गिरफ्तार

नई दिल्ली,17 फरवरी(इ खबरटुडे)। ओडिशा के राउरकेला में राज्य पुलिस और एसओजी कर्मियों (विशेष अभियान समूह) के संयुक्त अभियान में सिमी के चार आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक महिला भी है। इनसे पूछताछ की जा रही है। इनमें मध्यप्रदेश की खंडवा जेल से फरार हुए दो आतंकी भी शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान इनसे अहम जानकारी मिली है। हालांकि अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।
गौरतलब है कि सिमी (स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया) भारत में प्रतिबंधित संगठन है। केंद्र सरकार ने इसे आतंकी संगठन मानते हुए वर्ष 2001 से प्रतिबंधित कर रखा है। सिमी की स्थापना अलीगढ़ मुसलिम विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों ने 1977 में की थी। इसका घोषित उद्देश्य भारत को इस्लामिक राष्ट्र में बदलना है। इस काम के लिए यह संगठन हिंसा या जोर-जबरदस्ती को गलत नहीं मानता।
पांच साथियों के साथ खंडवा जेल से हुए थे फरार
खंडवा जेल से फरार शेख मेहबूब और जाकिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। यह दोनों अपने पांच अन्य साथियों के साथ एक अक्टूबर 2013 को खंडवा जेल से फरार हो गए थे। इनमें से तीन की गिरफ्तारी पर एनआईए ने 10-10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds