May 3, 2024

मंहगाई के खिलाफ भाजपा का जेल भरो आंदोलन

नेताओं ने कांग्रेस पर साधा निशाना

रतलाम,22 जून (इ खबरटुडे)।  मंहगाई के मुद्दे पर कैन्द्र की कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के खिलाफ भाजपा ने शुक्रवार को पूरे प्रदेश में जेल भरो आंदोलन का आव्हान किया था। रतलाम में भी शहीद चौक पर आंदोलन किया गया। उन्होंने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। दोपहर में गिरफ्तारियां दी गई। भाजपा के करीब साढे चार हजार कार्यकर्ताओं द्वारा गिरफ्तारी देने का दावा किया गया है। आंदोलन स्थल को ही जेल घोषित कर सभी को रिहा करने की घोषणा की गई।

 

आंदोलन स्थल पर लगे मंच से नेताओं ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कैन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ रही मंहगाई को लेकर अपनी भड़ास निकाली। आंदोलन में पुरे जिले से कार्यकर्ता आए थे। आंदोलन का नेतृत्व पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने किया। आंदोलन को श्री कोठारी के अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पांडे, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रकाश मेहरा, पूर्व मंत्री धुलजी चौधरी, पूर्व विधायक रघुनाथंसिह आंजना, महापौर शैलेन्द्र डागा, आरडीए अध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी, निगम अध्यक्ष दिनेशपोरवाल, महामंत्री चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, श्रीमती आशा मोर्य, ईश्वरलाल पाटीदार, अशोक चौटाला, प्रदीप उपाध्याय आदि ने संबोधित किया और कैन्द्र सरकार पर निशाना साधा। दोपहर ढाई बजे बाद मंच से कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा गिरफ्तारी देने का आव्हान किया गया।एएसपी राजेशव्यास ने धारा 151 के तहत आंदोलनकारियों को गिरफ्तार करने की घोषणा की। एसडीएम दिनेशचंद्र सिंघी ने आंदोलन स्थल को ही अस्थाई जेल घोषित कर सभी को तत्काल रिहा करने की घोषणा की।गिरफ्तारी के लिए भाजपा ने करीब 4400 लोगों की हस्ताक्षरयुक्त सूची प्रशासन को सौंपी।

पुरा प्रशासन रहा मौजूद

भाजपा के आंदोलन को देखते हुए पुरा प्रशासन सतर्क था।आंदोलन स्थल पर एएसपी राजेश व्यास, एडीएम अमरसिंह बघेल, प्रशिक्षु आईपीएस गौरव तिवारी, एसडीएम दिनेशचंद्र सिंघी, सीएसपी जी.एस.वर्धमान, सैलाना एसडीओपी पी.आर.बरसेना, तहसीलदार विरेन्द्र कटारे, शहर के थाना प्रभारी, नामली थाना प्रभारी आर.पी रावत सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे। आंदोलन स्थल पर भारी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

जाम रहा यातायात

आंदोलन स्थल के रास्ते पर आवागमन रोका गया था। शहीद चौक की और से वाहनों पर प्रतिबध था। इसलिए यातायात का दबाव अंडे वाली गली पर आ गया था। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए कोई पुलिस जवान मौके पर नहीं था, जिसके कारण नाहरपुरा से धानमंडी की और आने वाली गली, अंडे वाली गली, शहर सराय पर बार-बार जाम लग रहा था। आंदोलन के  लिए बड़ी संख्या में जिले के ग्रामीण अंचलों से भाजपा कार्यकर्ताओं को बसों एवं अन्य वाहनों से रतलाम लाया गया था। यह सभी वाहन सिविक सेंटर में खडे क़िए गए थे। वाहन खड़े करने के स्थल से आंदोलन स्थल तक ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता अलग-अलग रुप से रैली निकालते हुए और नारेबाजी करते हुए पहुंचे।

किसने क्या कहा

कांग्रेस नेतृत्व वाली कैन्द्र की यूपीए सरकार की गलत नीतियों के कारण आज मंहगाई अपने चरम पर पहुंच गई है। कांग्रेस ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। आम जनता ने भी अब कांग्रेस को सबक सिखाने का ठान लिया है। देश को बचाने के लिए वर्तमान कैन्द्र सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।

हिम्मत कोठारी, पूर्व मंत्री

तेल से लेकर पेट्रोल और रोटी, कपड़ा, मकान सभी आम आदमी की पहुंच से दुर हो गए है। मंहगाई की आग मे पूरा देश जल रहा है और कैन्द्र सरकार पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। सरकार के साथी तक उसकी नीतियों का विरोध कर रहे है। इस सरकार को अब जाना ही होगा।

राजेन्द्र पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष

मंहगाई और भ्रष्टाचार को बढाने में कैन्द्र सरकार ने सभी रेकार्ड तोड़ दिए है। आम आदमी इस सरकार से परेशान हो चुका है। जनता का गाढी कमाई का पैसा सरकार के मंत्री डकार रहे है उपर से मंहगाई बढाकर आम जनता से सकू न से जीने का हक भी कैन्द्र सरकार छीन रही है।

विष्णु त्रिपाठी, आरडीए अध्यक्ष

देश की जनता कांग्रेस और यूपीए सरकार को कभी माफ नहीं करेगी। करोड़ों के घोटाले और मंहगाई वर्तमान कैन्द्र सरकार की पहचान है। इसके राज में दो वक्त की रोटी की व्यवस्था करना आम आदमी के लिए मुश्किल हो गया है।

शैलेन्द्र डागा, महापौर

पट्रोल और रासायनिक खाद के दाम में आज तक इतनी वृध्दि कभी नहीं की गई। कैन्द्र सरकार किसान विरोधी है। इसके राज में शहर और गांव दोनों की जनता परेशान है। महंगाई बढाने का सबक आने वाले चुनाव में जनता कांग्रेस को सिखाएगी।

ईश्वरलाल पाटीदार, भाजपा नेता

 

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds